फाइनेंस कंपनी के कैशियर से 1.40 लाख रुपये की लूट

Updated at : 07 Jun 2018 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कैशियर से 1.40 लाख रुपये की लूट

हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम बगहा/सेमरा : बगहा पुलिस जिला के सेमरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर सौराहा के समीप असलहे के बल पर फाइनेंस समूह के कैशियर के साथ एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. रामनगर एसडीपीओ रणधीर कुमार सिंह व सेमरा थानाध्यक्ष उपेंद्र […]

विज्ञापन

हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

बगहा/सेमरा : बगहा पुलिस जिला के सेमरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर सौराहा के समीप असलहे के बल पर फाइनेंस समूह के कैशियर के साथ एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. रामनगर एसडीपीओ रणधीर कुमार सिंह व सेमरा थानाध्यक्ष उपेंद्र महतो घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये.
एसडीपीओ ने बताया कि भारत फाइनेंसियल एनकुलुजन प्राइवेट लिमिटेड के कैशियर दीपेंद्र कुमार के साथ लूट की घटना सामने आ रही है. कैशियर से पूछताछ जारी है. उन्होंने बताया कि कैशियर से उसके फाइनेंस कंपनी को ले भी पूछताछ की जा रही है. कैशियर के कागजातों की जांच के बाद ही लूट मामले का खुलासा हो सकेगा.
घटना को ले चर्चा है कि कैशियर द्वारा बाइक से रुपया लेकर जाया जा रहा था. इसी दौरान सौराहा चौक के एक किलोमीटर पश्चिम सैनिक रोड नवनिर्मित पुल के समीप अपराधियों ने बंदूक का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व बथवरिया थाना क्षेत्र के नवगांवा गांव के समीप अपराधियों ने साइकिल व्यवसायी की बाइक रोक तमंचा के बल पर 70 हजार रुपये की लूट कर ली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन