जहन्नुम की आग से निजात को इस अशरे में करें इबादत

Updated at : 07 Jun 2018 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
जहन्नुम की आग से निजात को इस अशरे में करें इबादत

बेतिया : यूं तो रमजान का पूरा महीना ही रहमतों का महीना है. लेकिन सबसे अहम इसमें 21 वें से 30 वें रोजे तक चलने वाला तीसरा अशरा है. वह इसलिए क्योंकि इसी अशरे की ताक रातों में यानी 21, 23, 25, 27 व 29 रमजान की रात पाक कुरआन शरीफ नाजिल हुई थी. इन […]

विज्ञापन

बेतिया : यूं तो रमजान का पूरा महीना ही रहमतों का महीना है. लेकिन सबसे अहम इसमें 21 वें से 30 वें रोजे तक चलने वाला तीसरा अशरा है. वह इसलिए क्योंकि इसी अशरे की ताक रातों में यानी 21, 23, 25, 27 व 29 रमजान की रात पाक कुरआन शरीफ नाजिल हुई थी. इन रातों में से जिस रात को कुरआन शरीफ नाजिल हुई, उसे शबे कद्र की रात कहते हैं. इसलिए इन रातों की अहमियत काफी बढ़ जाती है. मौलानाओं की माने तो इस अशरे खासकर शबे क्रद की रात में अल्लाह की इबादत करने से जहन्नुम की आग से निजात मिलती है. मौलाना मुर्तुजा अंसारी ने बताया कि शबे कद्र की रात को हजार महीने की रातों के बराबर बताया गया है.

लेकिन वह कौन सी रात है, किस रात को कुरआन शरीफ नाजिल हुई, यह ठीक-ठीक मालूम नहीं है. इसलिए रोजेदार इन पांचों रात को जागकर खुदावंद करीम की इबादत करते हैं. उन्होंने बताया कि रमजान माह को तीन अशरे में बांटा गया है. पहला अशरा रहमत का है. इस अशरे में अल्लाह तआला अपने रहमत से अपने बंदों को नवाजता है. दूसरा अशरा मगफिरत का है यानी रब्बुल आलमीन से अपने गुनाहों की माफी मांगने का. इस अशरे में अल्लाह का कोई भी बंदा अगर दिल से अपने गुनाहों की माफी मांगता है, तो रब्बुल आलमीन उसे माफ कर देता है. तीसरा अशरा निजात का है. इस अशरे में खुदा की इबादत करने वालों को जहन्नुम की आग से मुक्ति मिलती है. तीसरा अशरा 21 वें रोजे यानि मंगलवार से शुरू हो गया है और यह 30वें रोजे तक रहेगा. इसके साथ ही इस अशरे में अलविदा की जुमा भी पड़ती है.

फितरा व जकात निकालना सभी पर जायज : मौलाना मुर्तुजा अंसारी ने बताया कि रमजान के रमजान में फितरा व जकात निकालना सभी रोजेदारों पर जायज है. ताकि ईद की नमाज गरीब लोग भी खुशी से पढ़ सकें. वैसे ईद के बाद भी फितरा और जकात निकाला जा सकता है, लेकिन रमजान में ही यह निकालना बेहतर होता है. रमजान हमें बताता है कि हर किसी के साथ मिलकर रहें, बुराइयों से बचें. सिर्फ भूखे न रहें, हर नफ्स का रोजा रखें.
मतलब एक इंसान को इंसानियत के राह पर ले जाने वाला रमजान का महीना होता है.
माह-ए-रमजान
21 वें रोजे के साथ ही शुरू हो गया रमजान का तीसरा अशरा, पांच रातें होंगी शबे कद्र की रात
रहमत व मगफिरत के अशरे के बाद अब शुरू हुआ दोजख की आग का अशरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन