बीज टीकाकरण से खरीफ की फसल काे होगा ज्यादा उत्पादन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डीएओ ने कहा, बीजोचार वाले रसायन पर किसानों को मिलेगा अनुदान, जैविक खेती से भूमि की बनी रहेगी उर्वरा शक्ति डीएओ ने फसल सुरक्षा के तहत बीज टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना बेतिया : फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत खरीफ बीज टीकाकरण वैन को जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने जिला […]
विज्ञापन
डीएओ ने कहा, बीजोचार वाले रसायन पर किसानों को मिलेगा अनुदान, जैविक खेती से भूमि की बनी रहेगी उर्वरा शक्ति
डीएओ ने फसल सुरक्षा के तहत बीज टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
बेतिया : फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत खरीफ बीज टीकाकरण वैन को जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने जिला कृषि कार्यालय से बुधवार को रवाना किया. बीज टीकाकरण वैन जिले के सभी प्रखंड जायेगी. जहां प्रखंड के सभी पंचायत के किसानों को बीजटीकरण से होने वाले लाभ को बतायेगी. डीएओ ने बताया कि बीज टीकाकरण से खरीफ फसल का ज्यादा उत्पादन होगा.
इससे धान की फसल में लगने वाले फफूंद जनित रोग, मक्का में लगने वाले फफूंद जनित रोग, अरहर फफूंद जनित रोग, मिट्टी जनित कीट, नाइट्रोजन फिक्सेसन, सब्जी व अन्य फसल में फफूंद जनित रोग, मिट्टी जनित कीट, तेलहन मूंगफली, तिल व अंडी के फसल में फफूंद जनित रोग व मिट्टी जनित रोगों से फसल बचता है. उन्होंने कहा कि बीजोचार वाले रसायन पर किसानों को अनुदान भी मिलेगा. लेकिन अनुदान पहले आओ, पहले पाओ की नीति पर मिलेगा. कहा कि भूमि, जल एवं वायु खेत का आधार होता है.
इसे बचाना है,तो जैविक खेती से ही जमीन की उर्वरा शक्ति को बनाए रखा जा सकता है. डीएओ ने सख्त निर्देश दिया है कि अगर बीजटीकारण के दौरान किसी तरह की लापरवाही बरती जाती है, तो संबंधित कर्मी पर कार्रवाई की जायेगी. परमानंद झा, राजेश, सुमित मिश्र,बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










