दिनदहाड़े एक लाख की लूट

बेतियाः नगर थाना से महज 50 कदम दूर लिबर्टी सिनेमा के समीप गुरुवार को अपराधियों ने साइकिल सवार राहगीर से एक लाख रुपया लूट लिया. अपराधी सफेद रंग के अपाची बाइक पर सवार थे. इस घटना से आहत साइकिल सवार राहगीर अपना आपा खो बैठा है. जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के किशुन बाग […]
बेतियाः नगर थाना से महज 50 कदम दूर लिबर्टी सिनेमा के समीप गुरुवार को अपराधियों ने साइकिल सवार राहगीर से एक लाख रुपया लूट लिया. अपराधी सफेद रंग के अपाची बाइक पर सवार थे. इस घटना से आहत साइकिल सवार राहगीर अपना आपा खो बैठा है. जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के किशुन बाग निवासी समीम ड्राइवर किसी आवश्यक काम से एक लाख रुपया लेकर जा रहे थे.
रुपया गमछा में बांध कर साइकिल से जा रहे थे. तभी पुरानी मसजिद व लिबर्टी सिनेमा के समीप कोई जान पहचान का आदमी मिल गया. जिससे राहगीर बात करने लगा. इसी दौरान पीछे से आये बाइक सवार अपराधियों ने झपट्टा मार कर गमछा सहित रुपया लेकर फरार हो गये. नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि अभी इस प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










