मंडलकारा बेतिया में अपराधियों ने रची थी लूट की साजिश
Updated at : 06 Jun 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

नरकटियागंज : सिराज एंड संस पेट्रोलपंप लूटकांड में शामिल अपराधियों तक पुलिस पहुंच गयी है. बेतिया मंडलकारा में बंद अपराधियों ने इस लूट की साजिश रची थी. पुलिस के अनुसंधान और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूट कांड के तार बगहा और रामनगर तथा बेतिया मंडल कारा से भी जुड़ गया है. पुलिस अपराधियों […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : सिराज एंड संस पेट्रोलपंप लूटकांड में शामिल अपराधियों तक पुलिस पहुंच गयी है. बेतिया मंडलकारा में बंद अपराधियों ने इस लूट की साजिश रची थी.
पुलिस के अनुसंधान और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूट कांड के तार बगहा और रामनगर तथा बेतिया मंडल कारा से भी जुड़ गया है. पुलिस अपराधियों तक पहुंचने का दावा कर रही है और लूटकांड में शामिल अपराधियों कोई पहचान भी कर ली गई है. अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है या नहीं इस बारे में पुलिस के पदाधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है. लेकिन उनका कहना है कि मामला सुलझ चुका है और जल्दी अपराधी बेनकाब होंगे. मंडलकारा का कौन अपराधी है जो इस लूट काण्ड में शामिल है इसका पर्दाफाश होना अब भी बाकी है. लेकिन पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बगहा और रामनगर के अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है
और उनकी पहचान करते हुए गिरफ्तार भी कर लिया गया है. बता दें कि दो मई की संध्या बाइक पर सवार चार अपराधियों ने सिराज एंड संस पेट्रोल पंप पर 70, हजार रुपए की लूट की और कर्मी अशोक बैठा तथा तेल भरवाने आए जेसीबी चालक मोहम्मद जावेद को गोलीमार फरार हो गए.
बिरला मंदिर के पास से रेकी की थी बदमाशों ने : लूट को अंजाम देने से पहले बदमाश बिरला मंदिर के पास से रेकी किए थे पुलिस चीनी मिल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है .पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश बिरला मंदिर के पास रुके और इफ्तार के समय का इन्तेजार करने लगे. पुलिस घटना के दौरान बिरला मंदिर और उसके आस पास कौन कौन से लोग रहे उसकी भी जांच कर रही है.
दो दिशाओं से आये थे अपराधी : लूट काण्ड में शामिल चार अपराधी पेट्रॉल पम्प पर अलग अलग जगहों से पहुचे. बताया जाता है की बदमाशो में शामिल दो नरकटियागंज की ओर से तो दो बिनवालिया चौक की ओर से पम्प पर पहुचे. घटना को अंजाम देने के बाद चारो रामनगर की ओर भाग गए.
खास बातें
अपराधियो की धर-पकड़ में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




