प्रॉपर्टी डीलर से मांगी चार लाख की रंगदारी, दी हत्या की धमकी

Updated at : 02 Jun 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर से मांगी चार लाख की रंगदारी, दी  हत्या की धमकी

बेतिया : कोतवाली चैक निवासी प्रॉपर्टी डीलर कुमार विजय से चार लाख की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी नही देने पर हत्या करने की धमकी दी गयी है. इस बारे में कुमार विजय ने नगर थाने में केस दर्ज कराया है. इसमें नया बाजार निवासी छोटेलाल प्रसाद सहित चार पांच अज्ञात को आरोपी बनाया गया […]

विज्ञापन

बेतिया : कोतवाली चैक निवासी प्रॉपर्टी डीलर कुमार विजय से चार लाख की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी नही देने पर हत्या करने की धमकी दी गयी है. इस बारे में कुमार विजय ने नगर थाने में केस दर्ज कराया है. इसमें नया बाजार निवासी छोटेलाल प्रसाद सहित चार पांच अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. केस में प्रोपर्टी डीलर ने बताया है कि मनुआपुल थाने के गुरुवलिया में रमेश प्रसाद से 22 अक्टूबर 2015 में छोटेलाल के साथ मिलकर चार कठ्ठा जमीन रजिस्ट्री कराया था. इधर प्रोपर्टी डीलर को उसका पार्टनर आठ लाख रुपये की जमीन पर एडवांस लिया है. जब जमीन बेंचने से पीड़ित ने आरोपी को मना किया तो फोन से जान मारने की धमकी दी.

साथ ही चार लाख रुपये ा रंगदारी मांगी. इधर कुमार विजय के बड़े भाई कुमार अजय को मीना बाजार में छोटेलाल व चार पांच अज्ञात ने रोककर गाली गलौज किया. विजय के रंगदारी नही देने पर हत्या करने की धमकी दी. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चैहान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन