पापा! मैं बेतिया रेडलाइट एरिया में हूं यहां से निकलवाइये मुझे

बेतिया : टेलीविजन के चर्चित शो क्राइम पेट्रॉल व सावधान इंडिया में अक्सर बच्चों के साथ होने वाले देह व्यापार पर आधारित एपिसोड जैसी घटना बेतिया स्थित रेड लाइट एरिया से भी आई है. यहां प्रेमी के साथ घर से भागने के बाद गलत काम कराने वालों के कब्जे में फंसी एक नाबालिग किशोरी की […]
बेतिया : टेलीविजन के चर्चित शो क्राइम पेट्रॉल व सावधान इंडिया में अक्सर बच्चों के साथ होने वाले देह व्यापार पर आधारित एपिसोड जैसी घटना बेतिया स्थित रेड लाइट एरिया से भी आई है. यहां प्रेमी के साथ घर से भागने के बाद गलत काम कराने वालों के कब्जे में फंसी एक नाबालिग किशोरी की दिलेरी से न सिर्फ पुलिस उसतक पहुंचने में कामयाब हो पायी है,
बल्कि उसे नाजनीन चौक स्थित रेड लाइट एरिया के एक घर से बरामद भी कर लिया है. मौके से पुलिस ने किशोरी से गलत काम कराने के आरोप में एक महिला समेत दो को गिरफ्तार भी किया है. मामला वर्ष 2015 का है. पुलिस के अनुसार, पटना के मसौढ़ी थाना के इलाका से 13 साल की किशोरी का उसका तथाकथित प्रेमी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था. इस मामले में किशोरी के पिता ने मसौढ़ी थाना में भगवानगंज के अभय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया.
अभय उस समय मसौढ़ी के लखीबाग वार्ड नंबर 24 में रहता था. पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी थी कि इसी बीच किशोरी के परिजनों ने अभय को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिसिया पूछताछ में अभय ने किशोरी को भगाने की बात तो स्वीकार की, लेकिन उसका मौजूदा पता नहीं बता सका. तीन साल बीत जाने के बिटिया का कही पता नहीं चलने से परिजन थक कर बैठ चुके थे. पुलिस भी इस मामले तो एक तरह से ठंडे बस्ते में डाल दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




