बैठक में विवाद को सुलझाएंगे

Updated at : 29 May 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
बैठक में विवाद को सुलझाएंगे

बेतिया : शीतलामाई स्थान से जगदंबानगर तक बन रहे सड़क व नाले के निर्माण में बिजली व अन्य विभागों की ओर से लगाए गए अड़ंगे को दूर करने के लिए नगर परिषद ने पहल की है. नगर परिषद आपसी बातचीत के जरिए इस विवाद को निपटाने की तैयारी में है. इसके लिए विशेष आमंत्रण के […]

विज्ञापन

बेतिया : शीतलामाई स्थान से जगदंबानगर तक बन रहे सड़क व नाले के निर्माण में बिजली व अन्य विभागों की ओर से लगाए गए अड़ंगे को दूर करने के लिए नगर परिषद ने पहल की है. नगर परिषद आपसी बातचीत के जरिए इस विवाद को निपटाने की तैयारी में है.

इसके लिए विशेष आमंत्रण के तहत बोर्ड की बैठक में सदर एसडीएम, बिद्युत कार्यपालक अभियंता, पशुपालन पदाधिकारी, पटना हाई कोर्ट के लिए अधिकृत अधिवक्ता, ठेकेदारको भी बुलाया गया है. ताकि विवादों का जल्द से जल्द निपटारा किया जा सके. जिससे हो रही विकास योजनाओं के कार्य में तेजी आये. सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि 2 जून को होने वाले नगर परिषद बोर्ड की बैठक में सभी अधिकारियों को विशेष आमंत्रण के तहत बुलाया गया है.
सड़क-नाले, हाईकोर्ट व व्यवहार न्यायालय में चल रहे वादों को निटारे का भी प्रयास किया जायेगा. इतना ही नहीं नगर परिषद को स्टांप ड्यूटी से प्राप्त 8.50 करोड़ की राशि से शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य किया जायेगा. इसके तहत नाला, सड़क सौंदर्यीकरण आदि योजनाओं पर राशि खर्च होगी. राशि खर्च करने को लेकर नप प्रशासन की ओर से तैयारी भी शुरु कर दी गयी है. नप बोर्ड में प्रस्ताव पारित कर स्टांप ड्यूटी से मिली राशि को विकास योजनाओं में लगाया जायेगा.
सभापति ने कहा कि बोर्ड की बैठक में सभी पार्षदों से उनके वार्डों में होने वाले विकास योजनाओं की सूची मांगी जायेगी. सभी वार्डों को विकास योजना के लिए समान राशि आवंटन की जायेगी. इसके अलावे बोर्ड की बैठक में नप के बचे सैरातों की बंदोबस्ती नप परिसर में स्थित घारी संसाधनों की साफ सफाई मरम्मति, वाशिंग पीट बनाने, मैकेनिक रखने प्रस्तावित वेंडिंग जोन व पार्क निर्माण में आ रही बाधायें आदि प्रस्ताव शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन