एटीएम कार्ड बदल कर 80 हजार की निकासी

बेतियाः एटीएम कार्ड बदल कर अस्सी हजार रुपया की निकासी कर ली गयी. मामले को लेकर योगापट्टी थाना के जरलपुर के नेयाज अहमद ने नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि एसबीआइ शांति नगर शाखा के एटीएम से जालसाजी की गयी. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की […]
बेतियाः एटीएम कार्ड बदल कर अस्सी हजार रुपया की निकासी कर ली गयी. मामले को लेकर योगापट्टी थाना के जरलपुर के नेयाज अहमद ने नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि एसबीआइ शांति नगर शाखा के एटीएम से जालसाजी की गयी. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार जरलपुर निवासी नेयाज अहमद के एसबीआइ शांति नगर के शाखा से 12 मार्च को एटीएम बदल कर 80 हजार रुपया निकाल लिया गया.
मजिस्ट्रेट चेकिंग में दर्जनों यात्री धराये
बेतिया . स्थानीय स्टेशन पर मंगलवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट यात्र करते लगभग दर्जनों यात्रियों को पकड़ा गया. पकड़े गये सभी यात्रियों को रेलवे न्यायालय में प्रस्तुत कर अर्थ दंड से दंडित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










