मारपीट में चार जख्मी तीन रेफर, ट्रैक्टर जब्त

Updated at : 16 Mar 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में चार जख्मी तीन रेफर, ट्रैक्टर जब्त

बेतिया : शिकारपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार में बुधवार की संध्या रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के कुल 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल के इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया. जहां घायलों की स्थिति नाजुक देख नबी आलम, फ्लैश आलम व […]

विज्ञापन

बेतिया : शिकारपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार में बुधवार की संध्या रास्ते

के विवाद को लेकर एक ही
परिवार के कुल 4 लोग गंभीर
रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय
लोगों ने घायल के इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज
में भर्ती कराया. जहां घायलों की
स्थिति नाजुक देख नबी आलम,
फ्लैश आलम व फैयाज आलम का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को जीएमसीएच सदर अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया. वहीं मोहम्मद इमरान का इलाज स्थानीय स्तर पर ही जारी है.
घायलों ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर विगत वर्ष 3 सितंबर 016 को स्थानीय वार्ड पार्षद सपना देवी के पहल पर विवाद समाप्त करते हुए पंचनामा बनवाकर दोनों के लिए दिया गया था. पंचनामा में पंचों ने लिखित आदेश दिया था कि दोनों पक्षों के भवन निर्माण या अन्य सामान की आपूर्ति दरवाजे तक नहीं किया जाए तथा उपयोगी सामान को वाहनों से चौराहे तक गिरा कर अपने घर लाया जाए. परंतु पंचनामा कागज के विरोध में एक पक्ष के लोगों द्वारा ईंट से लदा ट्रेलर हथियार के बल पर अपने घरों तक ले जाने के उपरांत रोके जाने पर मारपीट हुई.
गंभीर रूप से घायल लैस आलम ने पुलिस को दिए गए बयान में असगर मियां, शेख सगीर, फखरे आलम, सैयद हसनउद्दीन, इश्तियाक अहमद, अशरफ मियां, निजामुद्दीन मियां, बच्चा मियां व कयूम अंसारी को नामजद तथा दर्जनभर अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया है. वही विवाद के दौरान सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन