बिहार : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में घुसे कई नक्सली, वन्यजीवों की सुरक्षा पर भी मंडरा रहा खतरा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व क्षेत्र (वीटीआर) में अत्याधुनिक हथियारों से लैस नक्सलियों की चहलकदमी इन दिनों बढ़ गयी है. नक्सलियों की संख्या 80 से 90 बतायी जा रही है. इनमें महिला नक्सलियों की भी अच्छी-खासी तादाद है. सूचना के अनुसार वे वीटीआर के जंगलों में भ्रमण कर रहे हैं. जंगल के आसपास के गांवों […]
विज्ञापन
बेतिया : वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व क्षेत्र (वीटीआर) में अत्याधुनिक हथियारों से लैस नक्सलियों की चहलकदमी इन दिनों बढ़ गयी है. नक्सलियों की संख्या 80 से 90 बतायी जा रही है. इनमें महिला नक्सलियों की भी अच्छी-खासी तादाद है. सूचना के अनुसार वे वीटीआर के जंगलों में भ्रमण कर रहे हैं.
जंगल के आसपास के गांवों में रह रहे ग्रामीणों में दहशत है. वाल्मीकिनगर के वन संरक्षक सह क्षेत्रीय निदेशक (भारतीय वन सेवा) एस चंद्रशेखर की ओर से डीएम व वरीय पुलिस अधिकारियों को लिखे पत्र में इसकी पुष्टि हुई है. वीटीआर में नक्सलियों के विचरण करने की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
इससे वन क्षेत्र के अधिकारियों की सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है. उनमें त्राहिमाम की स्थिति है. नक्सलियों से उत्पन्न खतरे से बचने के लिए वन संरक्षक ने डीएम-एसपी व डीआईजी को पत्र भेज कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.
नक्सलियों के वन में भ्रमण करने से वन्यजीवों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है. बता दें कि भारत-नेपाल सीमा से सटे रहने के कारण पड़ोसी मुल्क नेपाल से अंतरराष्ट्रीय गिरोह के हथियार से लैस अपराधियों तथा शिकारियों की गतिविधि वाल्मीकिनगर के व्याघ्र आरक्ष में होती रही है. पूर्व में भी नक्सली वीटीआर में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










