चलती ट्रेन में लूट मामला : कोर्ट ने रेल पुलिस के तीन जवानों को सुनाई कठोर सजा

बेतिया:वर्ष 2012 में घटित हुए चलती ट्रेन लूटपाट मामले में फैसला आगयाहै. मामले की सुनवाई पूरी करते हुए रेलवे कोर्ट ने रेल पुलिस के तीन जवानों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है. साथ ही सभी पर दस-दस हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया है. रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी श्रीराम झा ने यात्रियों से लूटपाट करने […]
बेतिया:वर्ष 2012 में घटित हुए चलती ट्रेन लूटपाट मामले में फैसला आगयाहै. मामले की सुनवाई पूरी करते हुए रेलवे कोर्ट ने रेल पुलिस के तीन जवानों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है. साथ ही सभी पर दस-दस हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया है. रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी श्रीराम झा ने यात्रियों से लूटपाट करने के मामले में तीनों पुलिस जवानों को दोषी पाकर यह सजा सुनायी है.
सजायाफ्ता पुलिस जवान बेगुसराय जिले के चेरिया बरियारपुर मझौल निवासी नवीन कुमार, सारण के बोगिया दाउदपुर निवासी उदयनारायण सिंह एवं मुगेर जिला के गठिरा रामपुर नारायणनगर निवासी उदय प्रसाद चौधरी बताये गये है. घटना जननायक एक्सप्रेस में घटित हुई थी, जहां जवानों के रहते हुए लूटपाट को अंजाम दिया गया था.
यह भी पढ़ें-
बिहार : माओवादी नेता विजय आर्य को भेजा पंजाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




