टेंपो गैराज व चाट हाउस में छापा, दो बाल मजदूर मिले

Updated at : 31 Jan 2018 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो गैराज व चाट हाउस में छापा, दो बाल मजदूर मिले

बेतिया : शहर के छावनी स्थित एक टेम्पू गैराज व पुरानी गुदरी स्थित रंजीत चाट हाउस में मंगलवार को श्रम विभाग का छापा पड़ा. छापेमारी के दौरान गैराज में एक व चाट हाउस में एक बाल मजदूर मिले. जिन्हें मुक्त कराते हुए श्रम विभाग ने दोनों बाल मजदूरों को उनके परिजनों को सौंप दिया. छापेमारी […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के छावनी स्थित एक टेम्पू गैराज व पुरानी गुदरी स्थित रंजीत चाट हाउस में मंगलवार को श्रम विभाग का छापा पड़ा. छापेमारी के दौरान गैराज में एक व चाट हाउस में एक बाल मजदूर मिले. जिन्हें मुक्त कराते हुए श्रम विभाग ने दोनों बाल मजदूरों को उनके परिजनों को सौंप दिया.

छापेमारी का नेतृत्व कर रहे श्रम अधीक्षक सोहैल अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी कि छावनी स्थित टेंपो गैराज व पुरानी गुदारी स्थित रंजीत चाट हाउस में बाल मजदूरों से मजदूरी करायी जाती है. सूचना के आधार पर बारी-बारी से दोनों जगहों पर छापेमारी की गयी. टेंपो गैराज में एक व चाट हाउस में एक बाल मजदूर काम करते हुए पाया गया. दोनों बाल मजदूरों को मुक्त करा परिजनों को सौंप दिया गया. श्रम अधीक्षक ने बताया कि गैराज संचालक व चाट हाउस को मालिक को सख्त हिदायत दी गयी कि वे बाल मजदूरों से काम नहीं कराये.
अगर बाल मजदूरों से दोबारा काम कराते हुए पाया गया,तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रामजी चौधरी, गौतम कुमार सिंह, कुमुद रंजन, सत्येंद्र ठाकुर, शंभूनाथ प्रसाद गुप्ता व चाइल्ड लाइन के रंजन कुमार शामिल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन