गन्ना कम तौलने पर किसानों ने सुगौली चीनी मिल को कराया बंद

Updated at : 30 Jan 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
गन्ना कम तौलने पर किसानों ने  सुगौली चीनी मिल को कराया बंद

सुगौली (पूचं) : चीनी मिल में गन्ना घटतौली को ले किसानों ने सोमवार को जम कर हंगामा किया. आक्रोशित किसानों ने सुबह आठ बजे से ही चीनी मिल को बंद करा दिया. हंगामा बढ़ता देख अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय छोड़ भाग गये. बताया जाता है कि मझौलिया थाने के माधोपुर निवासी शिव बालक सिंह का […]

विज्ञापन

सुगौली (पूचं) : चीनी मिल में गन्ना घटतौली को ले किसानों ने सोमवार को जम कर हंगामा किया. आक्रोशित किसानों ने सुबह आठ बजे से ही चीनी मिल को बंद करा दिया. हंगामा बढ़ता देख अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय छोड़ भाग गये. बताया जाता है कि मझौलिया थाने के माधोपुर निवासी शिव बालक सिंह का ट्रैक्टर लदा

गन्ना कम तौलने
गन्ना मिल के कांटा पर ले गया. जहां उसका वजन 114.10 क्विंटल बताया गया, जबकि इसी गन्ने को सुगांव के त्रिमूर्ति धर्मकांटे पर वजन कराया था, जहां 121.75 क्विंटल का रसीद दिया गया है. वही दूसरा ट्रैक्टर का वजन भी 7.75 क्विंटल कम बताया गया.
धर्मकांटा पर वजन किये जाने के बाद भी दोनों ट्रैक्टरों पर सात क्विंटल से अधिक कम वजन बताये जाने से नाराज किसानों ने मिल बंद करा दिया. केन मैनेजर अजय तिवारी, संजीव चौहान और अन्य अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. वही किसान शिव बालक सिंह ने इसको लेकर स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. शिकायत पर उप केन कमिश्नर उत्तर बिहार के मुकेश कुमार वर्मा मामले की जांच करने पहुंचे. मिल बंद होने की शिकायत पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार और अंचलाधिकारी बद्री गुप्ता मिल में पहुंच स्थिति की जानकारी ली. साथ ही किसानों को उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.
किसानों के विरोध को देखते हुए सुगौली चीनी मिल के केन कमिश्नर अजय तिवारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के सामने दूसरे धर्म कांटा पर दोबारा वजन कराया गया. गन्ना का वजन मिल में 114 क्विंटल 90 किलो किया गया था. अधिकारियों के सामने धर्मकांटा पर तौलने पर 121 क्विंटल 70 किलो वजन पाया गया है. इससे एक ट्रैक्टर गन्ना में 6 क्विंटल 80 किलो गन्ना मिल प्रबंधन द्वारा कम तौला गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन