बेतिया में मासूम को अगवा करने के बाद मार डाला
Updated at : 20 Jan 2018 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : शहर के छावनी मिर्जाटोली मोहल्ले से सात वर्षीय एलकेजी के छात्र वीर कुमार की अपहरण के बाद शौचालय की टंकी में डूबाकर हत्या कर दी गयी. शुक्रवार की सुबह उसका शव झिलिया स्थित एक नवनिर्मित मकान के शौचालय टैंक से बरामद होने पर इसका खुलासा हुआ. इस मामले में पुलिस ने परिजनों के […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के छावनी मिर्जाटोली मोहल्ले से सात वर्षीय एलकेजी के छात्र वीर कुमार की अपहरण के बाद शौचालय की टंकी में डूबाकर हत्या कर दी गयी. शुक्रवार की सुबह उसका शव झिलिया स्थित एक नवनिर्मित मकान के शौचालय टैंक से बरामद होने पर इसका खुलासा हुआ.
इस मामले में पुलिस ने परिजनों के संदेह पर पड़ोस के ही युवक गोलू को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों की मानें तो गोलू ने अपहरण और हत्या के बात कबूल कर ली है. गोलू इस मामले में छात्र के परिजनों से पैसा ऐठना चाहता था, लेकिन अपहरण की जानकारी मुहल्ले के लोगों व छात्र के परिजनों को लग जाने के कारण उसने वीर की हत्या कर दी. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है, इसमें और लोगों के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है. इधर, वीर के पिता रामदेव सिंह ने बताया कि उनका बेटा गुरुवार को स्कूल से आने के बाद नाश्ता कर बाहर खेलने गया था. इसी दौरान पड़ोस का गोलू कुमार उनके बेटे को
बेतिया में मासूम
खिलाने के बहाने ले गया. देर शाम तक वीर के घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई. मुहल्ले के बच्चों ने वीर के गोलू के साथ जाने की बात बतायी. इस पर रामदेव सिंह मुहल्ले के लोगों के साथ गोलू के घर पहुंच बेटे के बारे में पूछताछ की. पहले तो गोलू ने अनभिज्ञता जाहिर की, लेकिन बाद में मुहल्लेवासियों के दबाव पर उसने वीर को बेच देने की बात कही. इस पर परिजनों ने नगर पुलिस को सूचना दी. कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंच गोलू को हिरासत में ले लिया. पूछताछ करने पर गोलू ने वीर की हत्या की बताई. इसके बाद पुलिस ने गोलू की निशानदेही पर झिलिया में एक नवनिर्मित मकान के शौचालय टंकी से वीर का शव बरामद किया.
चोरी के आरोप में जेल जा चुका है आरोपित : गोलू पहले भी जेल जा चुका है. इससे पहले वह चोरी के आरोप में जेल गया था. मुहल्ले के लोगों ने बताया कि वह पहले से अपराधिक प्रवृत्ति का है. चोरी समेत कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




