561 उपभोक्ताओं की कटी बिजली

Updated at : 16 Nov 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
561 उपभोक्ताओं  की कटी बिजली

बेतिया : पूरे जिले में अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर अभियान चलाकर विभाग ने बकायेदार 561 उपभोक्ताओं की बिजली कनेक्शन काट दिया गया है. विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने बताया कि जिले के कनीय अभियंताओं को आदेश जारी की गयी थी कि अब तक के बकायेदारों की बिजली आपूर्ति बंद कर दें. इसके आलोक […]

विज्ञापन

बेतिया : पूरे जिले में अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर अभियान चलाकर विभाग ने बकायेदार 561 उपभोक्ताओं की बिजली कनेक्शन काट दिया गया है. विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने बताया कि जिले के कनीय अभियंताओं को आदेश जारी की गयी थी कि अब तक के बकायेदारों की बिजली आपूर्ति बंद कर दें.

इसके आलोक में जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई की गयी. शहरी क्षेत्र एक के विद्युत कनीय अभियंता श्यामधर पांडेय ने 57, शहरी क्षेत्र दो के गौतम कुमार ने 105, मझौलिया के शंकर रजक ने 45, चनपटिया के राजीव कुमार सिंह ने 22, योगापट्टी के सुशील कुमार झा ने 10, नौतन के वेदप्रकाश ओझा ने 20, बैरिया के विनय कुमार ने सात, रामनगर के

गौतम कुमार ने 89, लौरिया के बब्लू राउत ने 16, नरकटियागंज के अंकुल श्रीवास्तव ने 91, सिकटा के अनसुमन वरदान ने 47, गौनाहा के महम्मद वसीम ने 21, बगहा के विवेक कुमार ने 49, चौतरवा के मुहम्मद जुनैद अहमद ने 9, वाल्मीकिनगर के अवधेश कुमार ने नौ उपभोक्ताओं के बिजली का कनेक्शन काट दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन