मिशन इंद्रधनुष का लक्ष्य तय, टीकाकरण आज से

Updated at : 07 Nov 2017 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष का लक्ष्य तय, टीकाकरण आज से

बेतिया : सघन मिशन इंद्रधनुष जिले में शून्य से दो वर्ष के 3657 बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. साथ ही 1131 गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगायी जायेगी. उक्त बातें सीएस डाॅ अनिल कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि यह अभियान सात नवंबर से शुरू होगी. अभियान […]

विज्ञापन

बेतिया : सघन मिशन इंद्रधनुष जिले में शून्य से दो वर्ष के 3657 बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. साथ ही 1131 गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगायी जायेगी. उक्त बातें सीएस डाॅ अनिल कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि यह अभियान सात नवंबर से शुरू होगी. अभियान के दौरान टीका से वंचित बच्चे व गर्भवती महिलाओं को मिशन इंद्रधनुष के तहत टीका लगायी जायेगी.

यह मिशन सात दिसंबर, 8 जनवरी व 8 फरवरी 2018 को भी जिले में मनायी जायेगी. इसके लिए 375 टीकाकरण दल का गठन किया गया है. निगरानी के लिए प्रखंडवार जिले के पदाधिकारियों को लगाया गया है. बिहार में 16 जिलों में यह अभियान चलायी जा रही है. टीका में यक्ष्मा, काली खांसी, पीलिया, निमोनिया, टेटनस, खसरा, दिमागी बुखार समेत नौ प्रकार के टीके दिये जायेंगे.
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ किरण शंकर झा ने कहा कि इसको सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी पीएचसी में इस टीकाकरण की दवाएं उपलब्ध करा दी गयी है. मौके पर डीपीएम सलीम जावेद, आशा डीसीएम राजेश कुमार, डाॅ संजय कुमार सिंह, डा. आरएस मुन्ना, विदुषी दुघन, रौशन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन