शौच को लिए जा रहे युवक को भाला मारा

Updated at : 02 Nov 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
शौच को लिए जा रहे युवक को भाला मारा

बेतिया/सरिसवा : मझौलिया थाना के भोगाड़ी गांव में शौच को ले सरेह में जा रहे शेख नूर होदा को गाला व फरसा मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. भाग रहे हमलावरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गये आरोपी रहमान, मैनूर रहमान व अरशद बताये गये हैं. वहीं घायल […]

विज्ञापन

बेतिया/सरिसवा : मझौलिया थाना के भोगाड़ी गांव में शौच को ले सरेह में जा रहे शेख नूर होदा को गाला व फरसा मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. भाग रहे हमलावरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.

पकड़े गये आरोपी रहमान, मैनूर रहमान व अरशद बताये गये हैं. वहीं घायल शेख नूर होदा को परिजनों ने इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.मझौलिया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर घटना घटी है. नगर थाने पुलिस के बयान दर्ज कर भेजने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में इलाज करा रहे शेख नूर होदा ने बताया कि गांव के ही रहमान मियां बकरी गोभी की फसल मंगलवार की देर शाम में चर गयी. बकरी को बांध कर रखा गया था़ इसी बात को लेकर रहमान के परिजनों ने घर पर आकर पुत्री से झगड़ा करने लगे़
गांव लोगों द्वारा मामला को शांत करा दिया गया़ लेकिन बुधवार की सुबह शौच के लिए घर सरेह में जा रहा था़ तभी रहमान और पुत्र मनीशुरहमान, अनीसु रहमान, एकराम, भोला, अफरोज सहित एक दर्जन लोगों ने मारपीट करने लगे़ किसी तरह भाग कर घर पहुंचा तभी सभी ने आकर कर भाला व फरसा में मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया़ भाग रहे रहमान, मैनूर रहमान व अरशद को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन