व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर चार का निर्विरोध होगा चयन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चुनाव. अध्यक्ष बनेंगे शिवकुमार, संजीव, लक्ष्मीकांत व आशीष नौतन/जगदीशपुर/सिकटा/सरिसवा/गौनाहा : नौतन व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह को दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है. व्यापार मंडल अध्यक्ष व सदस्य के लिए नामांकन करने आये अध्यक्ष पद पर एकमात्र शिवकुमार सिंह ने अपना नामांकन किया. वहीं सदस्य पद पर पैक्स अध्यक्ष रोहित […]
विज्ञापन
चुनाव. अध्यक्ष बनेंगे शिवकुमार, संजीव, लक्ष्मीकांत व आशीष
नौतन/जगदीशपुर/सिकटा/सरिसवा/गौनाहा : नौतन व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह को दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है. व्यापार मंडल अध्यक्ष व सदस्य के लिए नामांकन करने आये अध्यक्ष पद पर एकमात्र शिवकुमार सिंह ने अपना नामांकन किया.
वहीं सदस्य पद पर पैक्स अध्यक्ष रोहित रंजन वर्मा, राजेश पांडेय, प्रभावती देवी, अलखदेव सिंह, आसमहम्मद मियां तथा स्वतंत्र किसानों में सुबोध कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, मोतीलाल प्रसाद, गुलाब राम, सफायत अंसारी ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया. तेरह सदस्यीय पदों पर केवल 11 लोगों ने नामांकन किया है.
जबकि अध्यक्ष पद पर भी मात्र वर्तमान अध्यक्ष ने ही अपना पर्चा दाखिल किया. वही सदस्य व स्वतंत्र किसान से एक-एक पद रिक्त रहा. बीसीओ प्रशान्त मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष व सदस्य पदों पर केवल उतना ही नामांकन आया है, जितना पद है. उसमें भी दो पद रिक्त रह गये.
सभी नामांकित लोग निर्विरोध घोषित हुए. मौके पर पैक्स अध्यक्ष हरिश्चंद्र प्रसाद, नथुनी दुबे, रामलखन प्रसाद, मुकेश यादव, हीरालाल यादव, विनोद प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, नागेन्द्र राय, महावीर प्रसाद सहित अन्य स्वतंत्र किसान मौजूद रहे. उधर सिकटा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर एकमात्र नामांकन संजीव कुमार पांडेय उर्फ मिंटू पांडेय ने किया. इसलिए इनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है.
हालांकि एकमात्र नामांकन के कारण प्रबंध कार्यकारिणी के अन्य 9 सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित होंगे. इनमें विकास कुमार, रामबाबू महतो, मुकेश यादव, सुरेश प्रसाद गुप्ता, संजय राव, हीरालाल साह, पारस राम, बलिराम प्रसाद, परमेश्वर साह शामिल हैं. मौके पर साधु सिंह, जफीर आलम, कृत नारायण सिंह, बाबा रामभूषण दास समेत सभी पैक्स अध्यक्ष एवं अन्य किसान मौजूद रहे. सरिसवा प्रतिनिधि के अनुसार मझौलिया में एकमात्र नामांकन होने से कृषक कोटि से लक्ष्मीकांत पांडेय के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है. जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में विनय कुमार शाही, श्रेष्ठनारायण सिंह,
शिवमंगल यादव, राजेंद्र साह, खीरू हजरा, सुमित्रा देवी हैं. वहीं सोसाइटी कोटि में शमीम अख्तर, कुंदन कुमार, प्रभात मेहता, माया देवी, कृष्ण मोहन चौरसिया, पहवारी साह निर्विरोध निर्वाचित होंगे. एससी कोटि का स्थान रिक्त रहा. गौनाहा प्रतिनिधि के अनुसार गौनाहा प्रतिनिधि के अनुसार एकमात्र नामांकन के कारण निवतर्मान व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष वर्मा के दुबारा निर्विरोध निर्वाचन तय है. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सामान्य कोटि से संतोष व चंद्रगंभीरा साह, एससी कोटि से सत्येंद्र, पिछड़ी जाति से संजय यादव, अतिपिछड़ा से न्याज अहमद का नामांकन लिया गया. इस प्रखंड में कुल 18 वोटर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










