गाड़ियों का पेपर नहीं होने और ट्रिपल लोडिंग में 12 बाइक जब्
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वसूला 10 हजार का जुर्माना बेतिया : मुहर्रम चौक पर सोमवार को नगर पुलिस की ओर से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया है. वाहन जांच के दौरान ट्रिपल लोडिंग व टीन-एजरों के लिए शामत भरा दिन रहा. वाहन जांच के दौरान दर्जन भर वाहनों को कागजात के अभाव और ट्रिपल लोडिंग के कारण जब्त […]
विज्ञापन
वसूला 10 हजार का जुर्माना
बेतिया : मुहर्रम चौक पर सोमवार को नगर पुलिस की ओर से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया है. वाहन जांच के दौरान ट्रिपल लोडिंग व टीन-एजरों के लिए शामत भरा दिन रहा. वाहन जांच के दौरान दर्जन भर वाहनों को कागजात के अभाव और ट्रिपल लोडिंग के कारण जब्त किया गया.
थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि नगर पुलिस द्वारा यह सर्च अभियान प्रतिदिन चलाया जायेगा. वैसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, और ट्रिपल लोडिंग में पकड़े जाएंगे. उन वाहन मालिकों से न केवल जुर्माना वसूला जाएगा. बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. पेनाल्टी के रूप में दस हजार का जुर्माना वसूल किया गया है. उन्हें चेतावनी भी दी गयी है.्र कि बिना कागजात व नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
्र वाहन जांच अभियान के दौरान एसआइ मीना कुमारी, रामगुलाम यादव, दिवाकर सिंह और एसआइ आबिद हुसैन मौजूद रहे. यहां बता दें कि शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने विशेष योजना बनायी है. इसके तहत अलग-अलग स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










