उदीयमान सूर्य को अर्पित किया अर्घ, छठ पर्व संपन्न
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आस्था. भगवान भास्कर व छठी मइया का पूजन-अर्चन कर व्रतियों ने तोड़ा उपवास, छठ गीतों से गुंजायमान रहे घाट छठ पर्व को लेकर घाटों पर फैली मनोरम छटा देखते ही बन रही थी़ दीपों से जगमग घाट आकर्षक लग रहे थे़ छठ घाटों पर गूंज रहे मधुर गीत के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया […]
विज्ञापन
आस्था. भगवान भास्कर व छठी मइया का पूजन-अर्चन कर व्रतियों ने तोड़ा उपवास, छठ गीतों से गुंजायमान रहे घाट
छठ पर्व को लेकर घाटों पर फैली मनोरम छटा देखते ही बन रही थी़ दीपों से जगमग घाट आकर्षक लग रहे थे़ छठ घाटों पर गूंज रहे मधुर गीत के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था़ पहले डूबते और फिर उगते सूर्य को अर्घ देकर व्रत को पूरा किया गया.
बेतिया : लोक आस्था के महापर्व छठ पर शुक्रवार को घाटों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा़ व्रतियों द्वारा उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ निवेदित कर लोक मंगल की कामना की गयी.
इस दौरान जहां शहर के सभी घाटों पर आकर्षक नजारा दिखा, वहीं संतघाट व सागर पोखरा स्थित ऐतिहासिक सरोवर पर विहंगम दृश्य दिखाई पड़ा. चारों ओर झिलमिल रोशनी के बीच घाटों की रौनक देखने लायक थी. रंग-बिरंगे परिधानों में सजधज कर घाटों पर पहुंची महिलाओं की छठ गीतों से पूरा माहौल ही भक्ति मय हो गया.
खासकर शहर के उतरवारी पोखरा, दुर्गाबाग पोखरा, हरिवाटिका पोखरा, संतघाट कालीधाम पोखरा, उतरवारी पोखरा, स्टेशन पोखरा पथरीघाट शिवालाघाट आदि सरोवरों पर सूर्योदय से पहले ही व्रती महिला पहुंच कर पूजन-अर्चन शुरू कर दिया़ हाथ में पूजन सामग्रियों से भरा डाला लेकर व्रती महिलाएं सरोवर में खड़ी रहीं. इस दौरान घाट दीपों से जगमग रहे़ लाइटिंग से भी घाट आकर्षक दिख रहे थे़
पूरे विधि विधान के साथ व्रती महिलाओं ने छठ व्रत के नियमों को पूरा किया़ उदयीमान सूर्य को अर्घ देकर महिलाओं ने 36 घंटे का उपवास तोड़ा़ इसके पूर्व गुरुवार की शाम व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ दिया था़ खासकर पुत्र की प्राप्ति व मनौती पूरी होने पर कोसी भी भरा गया़ पूरी रात महिलाओं कोसी वाले स्थान पर बैठकर पूजन-अर्चन की़ छठ गीतों ने घर आंगन से लेकर घाट तक गूंजायमान रहा़.
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम: छठ पर्व को लेकर शहर के घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे़ खुद पुलिस अधीक्षक सुरक्षा का जायजा लेते रहे़ वरीय पुलिस अधिकारियों की भी घाटों पर ड्यूटी लगायी गयी थी़
गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को निवेदित किया गया था अर्घ, सुखमय जीवन की हुई कामना
कोसी भर कर महिलाओं ने किया व्रत, पूरी रात छठ मइया का हुआ पूजन-अर्चन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










