टांगा स्टैंड में बनी दुकानों की छत तोड़ी, प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
संघ के महासचिव ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी बेतिया : शहर के टांगा स्टैंड में बनी दुकानों की टीम का छत तोड़ कर ले जाने के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी करायी गयी है. प्राथमिकी टांगा मजदूर संघ के महासचिव पीउनीबाग निवासी दारोगा प्रसाद चौधरी उर्फ डीपी चौधरी के आवेदन पर दर्ज […]
विज्ञापन
संघ के महासचिव ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
बेतिया : शहर के टांगा स्टैंड में बनी दुकानों की टीम का छत तोड़ कर ले जाने के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी करायी गयी है. प्राथमिकी टांगा मजदूर संघ के महासचिव पीउनीबाग निवासी दारोगा प्रसाद चौधरी उर्फ डीपी चौधरी के आवेदन पर दर्ज की गयी है.
इसमें मिस्कारटोली के बब्लू मियां, पुरानी गुदरी के प्रभु साह, हीरालाल साह, जमादार टोला के रसूल मियां व अफरोज मियां को आरोपित किया गया है.
प्राथमिकी में दारोगा प्रसाद चौधरी ने बताया है कि टांगा स्टैंड में दुकानों का निर्माण कराया गया है. जिसमें आरोपितों ने एक से लेकर सात नंबर तक के दुकान के टीन का छत काट कर तोड़ दिया गया व बीच में दीवार खड़ा कर दिया है. आरोपितों ने भू-माफिया से मिल कर दुकान हड़पने की नीयत से ऐसा किया है. विरोध करने पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










