प्रखंड और अंचल कर्मियों की कलमबंद हड़ताल शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
राजस्वकर्मी पर दर्ज मुकदमा वापसी व बीएओ पर कार्रवाई समेत तीन मांगें रखी गौनाहा : अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय प्रखंड, अंचल व आरपीटपीएस के कर्मी सोमवार से कलमबंद हड़ताल पर चले गये. अंचल अमीन मंजय यादव ने बताया कि राजस्व कर्मचारी रामदेव राम के खिलाफ 5 अक्तूबर को असंवैधानिक तरीके से प्राथमिकी […]
विज्ञापन
राजस्वकर्मी पर दर्ज मुकदमा वापसी व बीएओ पर कार्रवाई समेत तीन मांगें रखी
गौनाहा : अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय प्रखंड, अंचल व आरपीटपीएस के कर्मी सोमवार से कलमबंद हड़ताल पर चले गये. अंचल अमीन मंजय यादव ने बताया कि राजस्व कर्मचारी रामदेव राम के खिलाफ 5 अक्तूबर को असंवैधानिक तरीके से प्राथमिकी दर्ज की गयी. उनका यह भी आरोप था कि यह प्राथमिकी अनधिकृत तौर पर बीएओ रवि कुमार सिंह ने दर्ज करायी. इसको लेकर मंगलवार से शिक्षा विभाग व आइसीडीएस के कर्मी भी हड़ताल में शामिल होंगे.
इनकी प्रमुख मांगों में रामदेव यादव के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने व बीएओ पर दंडात्मक कार्रवाई की जाय. गृह विभाग बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में भविष्य में किसी भी सरकारी कर्मी पर प्राथमिकी की कार्रवाई बिना विभागाध्यक्ष के अनुमति के नहीं करने की गारंटी दी जाय.
मौके पर उपेंद्र कुमार, नगीना पासवान, विनय कुमार चौबे, राजेश, अरविंद कुमार वर्मा, प्रेमशंकर तिवारी, वृजेश कुमार, अरिओम कुमार, दिनेश कुमार, सोहन उरांव, मंजय कुमार, अशोक उरांव, कृष्णा प्रसाद व रघुनाथ पासवान समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे.
हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने निकाला मौन जुलूस : बेतिया. बेमियादी हड़ताल पर गये नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मजदूरो ने सोमवार को मौन जुलूस निकाला. नप केसफाई कर्मचारी सात अक्तूबर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है. आज सभी कर्मचारी एवं सफाई मजदूर अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर नगर परिषद कार्यालय से समाहरणालय तक मौन जुलूस निकाला. इस दौरान जिला प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा.
कार्यक्रम के दौरान संघ के सचिव रविंद्र कुमार रवि ने कहा कि सफाई कर्मचारी तन मन से नगर की सफाई करते हैं जिससे नगर एवं नगर के लोग स्वच्छ वातावरण में सांस लेते हैं. लेकिन इन कर्मचारियों की समस्याओं पर किसी का भी ध्यान नहीं जाता है. महंगाई के जमाने में इन सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है.
छठा वेतन मान आयोग द्वारा लागू होने के बाद भी नप कार्यपालक पदाधिकारी 6 महीने के बीत जाने के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं कर रहे हैं. इन्ही समस्याओं को लेकर सफाई कर्मचारी सात अक्तूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये हैं.
मौके पर हरेन्द्र पटेल, अभय कुमार, विजय कुमार, शांति देवी सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










