खाद्य प्रबंधक के वेतन पर लगायी रोक

Updated at : 10 Oct 2017 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
खाद्य प्रबंधक के वेतन पर लगायी रोक

बेतिया : आधार सीडिंग के मामले में लापरवाही बरतने के मामले में आधा दर्जन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों पर गाज गिरी है. डीएम डा़ निलेश रामचन्द्र देवरे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेतिया, योगापट्टी एवं मधुबनी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. वहीं बेतिया के एमओ का वेतन भुगतानपर […]

विज्ञापन
बेतिया : आधार सीडिंग के मामले में लापरवाही बरतने के मामले में आधा दर्जन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों पर गाज गिरी है. डीएम डा़ निलेश रामचन्द्र देवरे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेतिया, योगापट्टी एवं मधुबनी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.
वहीं बेतिया के एमओ का वेतन भुगतानपर रोक लगाने का आदेश दिया है. सोमवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी डाॅ निलेश रामचंद्र देवरे ने जिले में राशन किरासन आपूर्ति के मामलो की समीक्षा कर रहे थे.
इस दौरान जिलाधिकारी ने राशन उपभोक्ताओं के आधार सीडिंग मामले की समीक्षा की. बेतिया, योगापट्टी एवं मधुबनी में उपलब्धि अपेक्षाकृत कम रहने के कारण फटकार लगाते हुए डीएम ने योगापट्टी व मधुबनी के एमओसे स्पष्टीकरण की मांग व बेतिया के एमओ से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए
उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने का आदेश दिया. बैठक के दौरान जविप्र दुकानदारों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बगहा के राज्य खाद्य निगम के सहायक गोदाम प्रबंधक के वेतन भुगतान पर भी रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की। बगहा के गोदाम प्रबंधक पर आरोप है कि डोर स्टेप डिलेवरी के दौरान बिना तौल के ही संबंधित ठेकेदार द्वारा खाद्यान्न की आपूर्ति की जाती है. जिससे हमेशा स्टॉक में विसंगति हो जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन