कंपाउंडर ने मरीज को मारा थप्पड़, हंगामा

बेतिया : चिकित्सक से जानकारी लेने पहुंची महिला मरीज को कंपाउंडर ने थप्पड़ मार दिया. इससे परिजन आक्रोशित हो गये. जमकर उत्पात मचाया. क्लिनिक में तोड़फोड़ की व सड़क जाम कर दिया. इससे घंटों अफरा-तफरी मची रही. घटना शहर के मित्रा चौक स्थित एक निजी क्लिनिक की बतायी गयी है. घटना के बाद क्लिनिक के […]
बेतिया : चिकित्सक से जानकारी लेने पहुंची महिला मरीज को कंपाउंडर ने थप्पड़ मार दिया. इससे परिजन आक्रोशित हो गये. जमकर उत्पात मचाया. क्लिनिक में तोड़फोड़ की व सड़क जाम कर दिया. इससे घंटों अफरा-तफरी मची रही. घटना शहर के मित्रा चौक स्थित एक निजी क्लिनिक की बतायी गयी है. घटना के बाद क्लिनिक के कर्मी भाग गये. क्लिनिक में तोड़फोड व सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस पहुंची. आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को खत्म कराया. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि घटना की किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




