चंपा कुंअर की एचएम समेत पांच पर केस का आदेश

बेतिया : लौरिया के चंपा कुंअर हाइस्कूल में हुई अवैध निकासी के मामले में प्रधानाध्यापिका सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है. इसके साथ हीं इन लोगो पर निलामपत्र वाद भी दायर करने का निर्देश है. पांचों आरोपी पर प्राथमिकी का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र झा ने दिया है. […]
बेतिया : लौरिया के चंपा कुंअर हाइस्कूल में हुई अवैध निकासी के मामले में प्रधानाध्यापिका सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है. इसके साथ हीं इन लोगो पर निलामपत्र वाद भी दायर करने का निर्देश है. पांचों आरोपी पर प्राथमिकी का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र झा ने दिया है. ज्ञात हो कि विद्यालय में बिना किसी खाता बही चलान रसीद और सत्यापित पंजी के ही करीब 40 लाख रुपये की अवैध निकासी की गयी है. मामले की जांच गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र झा के नेतृत्व में टीम ने की थी. जांच में राशि हेराफेरी का मामला सहीं पाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




