मुखिया पति से मांगी एक लाख रंगदारी

Updated at : 17 Sep 2017 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया पति से मांगी एक लाख रंगदारी

नौतन : डबरिया पंचायत के मुखिया पति सुनील उर्फ धर्मेंद्र सिंह से अपराधियों ने फोन कर एक लाख रुपये रंगदारी की मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गयी. घटना के बाद मुखिया का परिवार दहशत में है. मुखिया पति सुनील उर्फ धर्मेंद्र सिंह ने नौतन थाने में अपराधियों के खिलाफ […]

विज्ञापन

नौतन : डबरिया पंचायत के मुखिया पति सुनील उर्फ धर्मेंद्र सिंह से अपराधियों ने फोन कर एक लाख रुपये रंगदारी की मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गयी. घटना के बाद मुखिया का परिवार दहशत में है. मुखिया पति सुनील उर्फ धर्मेंद्र सिंह ने नौतन थाने में अपराधियों के खिलाफ आवेदन दिया है.

थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मुखिया पति के आवेदन पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. अपराधी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर ले लिया गया है. पुलिस को दिये आवेदन में मुखिया पति सुनील उर्फ धर्मेन्द्र सिंह ने बताया है कि शनिवार की सुबह वे अपने घर में बैठे थे. तभी गांव के ही सोनू सिंह पहुंचा और कहा कि पंचायत में बहुत रकम कमाया है एक लाख रुपये फौरन रंगदारी के रूप में दो अन्यथा अंजाम बुरा होगा. मुखिया पति रंगदारी की रकम देने से इंकार किया,

तो जान मारने की धमकी दी.वही पीड़ित इस बात को लेकर जब थाने में शिकायत करने घर से निकला, तो आरोपित ने मोबाइल नंबर-7004410602 से मुखिया पति के मोबाइल पर भद्दी-भद्दी गाली देते हुए यथाशीघ्र रंगदारी की रकम पहुंचाने की बात कही.

जान मारने की दी गयी धमकी
दहशत में है मुखिया का परिवार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन