राष्ट्रीय उद्यमिता पुरस्कार 2017 के लिए कार्यशाला 19 को

Updated at : 17 Sep 2017 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय उद्यमिता पुरस्कार 2017 के लिए कार्यशाला 19 को

बेतिया : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से स्थापित राष्ट्रीय उद्यमिता पुरस्कार में ज्यादा से ज्यादा लोगो की भागीदारी हो इसके लिए आगामी 19 सितंबर को बेतिया में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए युवा भाजपा नेता विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बिहार विद्यापीठ एवं नाबार्ड की […]

विज्ञापन

बेतिया : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से स्थापित राष्ट्रीय उद्यमिता पुरस्कार में ज्यादा से ज्यादा लोगो की भागीदारी हो इसके लिए आगामी 19 सितंबर को बेतिया में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए युवा भाजपा नेता विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बिहार विद्यापीठ एवं नाबार्ड की ओर से अंडा प्रचुरता कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद उद्यम चंपारण के रूप में प़ चंपारण को विकसित करने के उदेश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है.

प़ चंपारण के सांसद डा़ॅ संजय जायसवाल का इस कार्यशाला को आयोजित करवाने में महती भूमिका है. इस कार्यक्रम में उद्यमशीलता में अवसरों के साथ साथ पुरस्कार में भागीदारी के लिए जानकारी दी जायेगी. जिसके मुख्यवक्ता आईआईटी कानपुर के वक्ता रहेंगे. इसके लिए सांसद के सलाहकार सात्विक मिश्रा से भी कोई संपर्क स्थापित कर कार्यक्रम की जानकारी हासिल कर सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन