उचक्कों ने डिक्की से 12 हजार रुपये उड़ाये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कुमारबाग में बैंक के पास दिया घटना को अंजाम बेतिया : पुलिस चौकसी को धता बताते हुए लगातार दूसरे दिन उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़ रुपये उड़ा लिये. बुधवार को जहां शहर में एमआर की बाइक की डिक्की से एक लाख रुपये की उच्चकेबाजी हुई थी. वहीं दूसरे दिन ही गुरूवार को कुमारबाग बैंक […]
विज्ञापन
कुमारबाग में बैंक के पास दिया घटना को अंजाम
बेतिया : पुलिस चौकसी को धता बताते हुए लगातार दूसरे दिन उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़ रुपये उड़ा लिये. बुधवार को जहां शहर में एमआर की बाइक की डिक्की से एक लाख रुपये की उच्चकेबाजी हुई थी. वहीं दूसरे दिन ही गुरूवार को कुमारबाग बैंक के समीप उच्चको ने बाइक की डिक्की तोड़कर 12 हजार रुपये उड़ा लिया. इस बावत उग्रसेन टोला चुहड़ी निवासी विजय ठाकुर चनपटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. चनपटिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि अज्ञात उच्चको के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. प्राथमिकी में विजय ठाकुर ने बताया है कि वे दिन के 11़30 बजे बैंक में पैसा निकासी करने गये हुए थे. अपने खाते से 12 हजार की निकासी की. और बाहर लगी बाईक की डिक्कीमें रख दिया. खाता को आधार को सिडिंग कराने के लिए पुन: बैंक में चला गया. वापस आया तो बाइक की डिक्की से रुपया गायब था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










