नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड पर अभी नहीं शुरू हो पायेंगी ट्रेनें

Updated at : 28 Aug 2017 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड पर अभी नहीं शुरू हो पायेंगी ट्रेनें

बाढ़ से टूट गया है नवनिर्मित रेल ट्रैक नरकटियागंज : नरकटियागंज-रक्सौल रेल खंड में ट्रेन परिचालन में अब और देर होने की स्थिति दिखती नजर आ रही है. कई जगहों पर रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है. नरकटियागंज रक्सौल रेल खंड के खजुरिया बरवा गांव के समीप नवनिर्मित रेल ट्रैक के नीचे की मिट्टी बाढ़ […]

विज्ञापन
बाढ़ से टूट गया है नवनिर्मित रेल ट्रैक
नरकटियागंज : नरकटियागंज-रक्सौल रेल खंड में ट्रेन परिचालन में अब और देर होने की स्थिति दिखती नजर आ रही है. कई जगहों पर रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है. नरकटियागंज रक्सौल रेल खंड के खजुरिया बरवा गांव के समीप नवनिर्मित रेल ट्रैक के नीचे की मिट्टी बाढ़ के पानी में बह गयी है.
मिट्टी बहने से रेल ट्रैक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. सेक्शन इंजीनियर सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि करताहा नदी के पानी के तेज धारा ने नरकटियागंज रक्सौल रेलखंड के बरवा खजुरिया गांव के समीप लगभग एक किलोमीटर तक रेल ट्रैक के नीचे का मिट्टी का कटाव कर दिया है. इसके कारण नवनिर्मित रेल ट्रैक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. बता दें कि नरकटियागंज निरीक्षण के क्रम मे आये अधिकारियों द्वारा समय समय पर बताया गया था कि इस रेलखंड का काम अब अंतिम चरण में है.
जल्द ही इस रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा. लेकिन बाढ़ के पानी ने लोगों के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. हाल ही में नरकटियागंज में बाढ़ के कारण ट्रेन परिचालन के बंद होने का निरीक्षण करने आये डीआरएम आर के जैन ने बताया कि नरकटियागंज रक्सौल रेल खंड में आमान परिवर्तन का काम अंतिम चरण में चल रहा था. जल्द ही इस रेल खंड में ट्रेनों का परिचालन शुरू होने वाला था. लेकिन बाढ़ के कारण रेल ट्रैक के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अब इसमें विलंब हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन