बाढ़ के बाद समस्याओं का अंबार, लोग परेशान

मैनाटांड़ : अंचल के कई गांवों में आये बाढ़ के जन समस्याओं का अंबार लग गया है. मोबाइल नेटवर्क विगत सात दिनों से ठप हैं. मोबाइल का नेटवर्क कहीं नहीं मिल रहा. रिश्तेदारों की खबर नहीं मिल रही. इस परेशानी से लोगों में काफी बेचैनी देखी जा रही है. सब्जी दाल सहित भोजन का किल्लत […]
मैनाटांड़ : अंचल के कई गांवों में आये बाढ़ के जन समस्याओं का अंबार लग गया है. मोबाइल नेटवर्क विगत सात दिनों से ठप हैं. मोबाइल का नेटवर्क कहीं नहीं मिल रहा. रिश्तेदारों की खबर नहीं मिल रही. इस परेशानी से लोगों में काफी बेचैनी देखी जा रही है. सब्जी दाल सहित भोजन का किल्लत हो गया है. बाजार में आलू व प्याज के अलावा कोई सब्जी नहीं मिल रही.
वहीं भी तीस से चालीस रुपये आलू व प्याज बिक रहा है. मनचाहे वजन में नहीं मिल रहा है. वाहनों को चलाने को लेकर इंधन को लोग भटक रहे हैं . मैनाटांड़ के पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल सामान्य रूप से नहीं मिल रहे हैं. इसे लेकर बाइक चलना भी कठिन हो गया है. क्षेत्र में कई चलंत पेट्रोल की दुकानें खुली हैं. जहां महंगे दामों पर ईंधन मुहैया करायी जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




