राशन को लेकर सीओ का किया घेराव
Updated at : 19 Aug 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

भोजन पर आफत. पीड़ितों ने कहा, दी जा रही सरकारी मदद नाकाफी, सही मात्रा में दें खुराक बगहा : प्रखंड बगहा एक कार्यालय के समक्ष सिगांड़ी पिपरिया पंचायत के पिपरिया गांव वार्ड 10 व 11 के सैकड़ों महिला व पुरुष बाढ़ पीड़ितों ने जमकर प्रदर्शन किया. इनलोगों ने बाढ़ राहत सहायता को ले सीओ राजकिशोर […]
विज्ञापन
भोजन पर आफत. पीड़ितों ने कहा, दी जा रही सरकारी मदद नाकाफी, सही मात्रा में दें खुराक
बगहा : प्रखंड बगहा एक कार्यालय के समक्ष सिगांड़ी पिपरिया पंचायत के पिपरिया गांव वार्ड 10 व 11 के सैकड़ों महिला व पुरुष बाढ़ पीड़ितों ने जमकर प्रदर्शन किया. इनलोगों ने बाढ़ राहत सहायता को ले सीओ राजकिशोर साह का घेराव किया.
बाढ़ पीड़ितों का आरोप था कि उनके घर में पानी घुस जाने से घर में रखी अनाज व अन्य समान पूरी तरह नुकसान हो गया है. इनको खाने को लाले पड़े हैं. बावजूद अब तक प्रशासन मौन साधे हुए है. बाढ़ पीड़ित लीलावती देवी,मंजू देवी, पतासी देवी, ललिता देवी, सुनैना देवी, नगीना देवी, किशोर राम, ज्ञानी राम, अशोक पाठक, रविकेश पाठक, मनोज राम, महेंद्र चौधरी,वशिष्ट चौधरी आदि ने बताया कि इस आपदा के दौरान दर्जनों लोगों का घर गिर गया है.
वहीं बाढ़ के पानी से घर में रखा अनाज भी सड़ गया है. इनलोगों ने बताया कि अब तक प्रशासन द्वारा किसी तरह की राहत मुहैया नहीं करायी गयी है. जिससे वे भुखमरी के कगार पर है. बाढ़ पीड़ितों को सीओ, बीडीओ शशिभूषण सुमन एवं पूर्व प्रमुख मिथिलेशपति तिवारी ने समझाते हुए कहा कि सभी बाढ़ पीड़ित परिवारो को राशन मिलेगा. इसके लिए राजस्व कर्मचारी द्वारा सर्वे किया जा रहा है. इनलोगों ने बताया कि जिन बाढ़ पीड़ित परिवार का घर गिर गया है. उस परिवार को सरकार द्वारा निर्धारित रुपया दिया जायेगा.जो भी परिवार बाढ़ से प्रभावित है उनको एक क्विंटल अनाज एवं 3000 रुपया नकद मिलेगा. इनके समझाने के बाद बाढ़ पीड़ित लोग अपने क्षेत्र को लौटे.
आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने सड़क जाम कर किया विरोध : नरकटियागंज . बाढ़ की मार झेल रहे धूमनगर पंचायत के आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर विरोधपूर्ण प्रदर्शन किया है़ ग्रामीणों ने नरकटियागंज से रामनगर एवं मलदहिया जाने वाली सड़क को घंटों बंद रखा़ सड़क जाम धूमनगर चौक के आगे चांदपुर गांव के पास किया गया था़ प्रदर्शनकारियों में चांदपुर के वार्ड नंबर एक निवासी कादीर अंसारी, विश्वनाथ सिंह, उमेश महतो, गरीब नवाज, सद्दाम अंसारी, अब्दुल कादिर, रैफूल अंसारी, सत्यनारायण महतो, नजमुल्लाह आदि कर कहना था कि वे लोग पांच दिन से बाढ़ की मार ढेल रहे है़ं बाढ़ की पानी से उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया है. घर में रखा सारा अनाज खराब, कपड़ा खराब हो गया है़ ग्रामीणों का कहना था कि अनाज नहीं रहने के कारण बच्चे एवं बूढ़ों के समक्ष भी खाने की परेशानी है़ लेकिन पांच दिन गुजर जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से उन्हें कोई राहत नहीं मिल रहा है़
ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा अभी तक उनके गांव का मुआयना भी नहीं किया गया है़ वहीं ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया पर भी आरोप लगाया गया कि मुखिया के तरफ से भी कोई राहत उनलोगों को मुहैया नहीं कराया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




