बाढ़ के पानी में डूबने से तीन युवक मरे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिकटा : बलथर थाना क्षेत्र के पहाड़ी नदियों में आयी भीषण बाढ़ में बहकर तीन युवकों की मौत हो गई. सभी बलथर थाना के गौरीपुर मुरली व परसौनी भुवन टोला के निवासी बताये गये हैं. रविवार को दोपहर आयी बाढ़ में उनकी मौत तेज बहाव में डूबने से हो गयी. इसका खुलासा बाढ़ का पानी […]
विज्ञापन
सिकटा : बलथर थाना क्षेत्र के पहाड़ी नदियों में आयी भीषण बाढ़ में बहकर तीन युवकों की मौत हो गई. सभी बलथर थाना के गौरीपुर मुरली व परसौनी भुवन टोला के निवासी बताये गये हैं. रविवार को दोपहर आयी बाढ़ में उनकी मौत तेज बहाव में डूबने से हो गयी. इसका खुलासा बाढ़ का पानी कम होने के बाद होना शुरू हुआ है.
गौरीपुर मुरली के निवासी सयाहक शेख के पुत्र तौहीद आलम (18) व स्वर्गीय करमूल होदा का पुत्र वसीम अकरम (18) की मौत बाढ़ के तेज बहाव में बहकर हो गया. दोनों का शव दूसरे दिन मूरली गांव के समीप एक झाड़ी से बरामद किया गया है. दोनों युवक गौरीपुर बाजार से किसी काम को लेकर शेख टोला जा रहे थे. इसी बीच बाढ़ के चपेट में आकर बह गये थे. वही परसौनी पंचायत के भुवन टोला निवासी तेजामूल मियां के पुत्र अनुवास मियां (19) की मौत बाढ़ के तेज पानी के बहाव में हो गई.
इसका शव मंगलवार को गौचरी के हरदेव सिंह के गन्ने के खेत से बरामद किया गया. गांव के लड़के बाढ़ में बहे अपने सामान की तलाश करने गये थे. इसी बीच यह शव पाया गया. इसके परिजनों ने बताया कि बाढ के दिन रविवार को यह मर्जदवा के एक निजी चिकित्सक के यहां कमपाउंडरी करने गया था. बाढ़ की भयावह स्थिति को देख घर जा रहा था. इसी बीच भुवन टोला के सटे पूरब बाढ़ में बह गया. इसकी पुष्टि बलथर थानाध्यक्ष सीबी सिंह ने की है. इलाके में किसी भी मोबाइल का नेटवर्क नहीं मिलने से लोग काफी परेशान हैं. अपने सम्बन्धियों से हाल चाल नहीं ले-दे पा रहे हैं.
सांप काटने से ग्रामीण की मौत
बलथर पंचायत के भंवरा गांव में खेत की देखरेख करने गये पचास वर्षीय त्रिलोकी यादव की मौत सांप काटने से हो गयी. जानकारी के अनुसार उक्त पीड़ित व्यक्ति ने इलाज के लिए जाने के दौरान ही दम तोड़ दिया. हालांकि आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय सीएचसी में ले गये. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सीओ धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है.
इलाज के अभाव में युवक ने तोड़ा दम
साठी . नरकटियागंज अंचल के साठी थाना अंतर्गत परसौनी पंचायत के परसौनी गांव बाढ़ की पानी से चौतरफा घिरा है. इस गांव में एक युवक ने बाढ़ की पानी के कारण इलाज के अभाव में गांव में ही दम तोड़ दिया. हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर बीडीओ और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उसके बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंची लेकिन तब तक काफी विलंब हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार परसौनी गांव निवासी अनवारूल शेख का 30 वर्षीय पुत्र फिरोज शेख कुछ दिनों से बीमार था. इस बीच बाढ़ के पानी ने चारों ओर से गांव को घेर लिया. बीमार युवक की स्थिति नाजुक होने के बावजूद बाढ़ के पानी होकर गांव से बाहर निकलना मुश्किल था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासनिक पदाधिकारियों को मोबाइल के जरिए दी. सूचना पाकर प्रशासनिक पदाधिकारी एनडीआरएफ की टीम पहुंची भी. लेकिन तब तक उक्त बीमार युवक की इलाज के अभाव में मौत हो चुकी थी.
झाड़ी व गन्ने के खेत से बरामद हुए तीनों के शव
पानी कम होने से हुआ तीनों की मौत का खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










