घर में घुस कर गोली मार दी, मौके पर हुई मौत, उग्र ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Updated at : 04 Aug 2017 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
घर में घुस कर गोली मार दी, मौके पर हुई मौत, उग्र ग्रामीणों ने जाम की सड़क

बेतिया : सहोदरा थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में गुरुवार की रातमुखलाल मांझी को उसके ही घर में घुस कर अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने जमुनिया मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. घर में घुस कर की गयी हत्या […]

विज्ञापन

बेतिया : सहोदरा थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में गुरुवार की रातमुखलाल मांझी को उसके ही घर में घुस कर अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने जमुनिया मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. घर में घुस कर की गयी हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग और वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं. बता दें कि पूर्व में स्थानीय मुखिया व उनके परिजन और मृतक मुखलाल माझी के बीच जमीन का विवाद चल रहा है. इस मामले में मृतक मुखलाल माझी जेल भी जा चुका है. अभी 15 दिन पूर्व ही मुखलाल माझी जेल से छूट कर आया था. गुरुवार की शाम को पशु चरा कर वह घर लौटा. रात में खाना खाया और सो गया. इस बीच देर रात किसी अपराधी ने उसे गोली मार दी. उसके परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी व दो साल की बच्ची है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन