प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा
Updated at : 04 Aug 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

लापरवाही. डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप विरोध : एक हंगामा कर रहे परिजनों ने लगाया आरोप, आस-पास के लोगों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया मामला नरकटियागंज : शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की देर राम प्रसूता की मौत हो गयी. प्रसूता की मौत पर परिजन आक्रोशित हो […]
विज्ञापन
लापरवाही. डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
विरोध : एक
हंगामा कर रहे परिजनों ने लगाया आरोप, आस-पास के लोगों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया मामला
नरकटियागंज : शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की देर राम प्रसूता की मौत हो गयी. प्रसूता की मौत पर परिजन आक्रोशित हो गये. डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. मृतक की पहचान पिपरा बहुअरवा गांव के बचन राम की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई. हालांकि स्थानीय लोगों ने समझा-बूझा कर शांत कराया.
बताया जाता है कि पिपरा बहुअरवा के बचन राम की पत्नी प्रसूता मंजू देवी को इलाज के लिए परिजन ने स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार की दोपहर में भर्ती कराया था़ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद लगभग तीन बजे गंभीर स्थिति में उसे बेतिया रेफर कर दिया गया़ लेकिन मिली जानकारी के अनुसार किसी आशा द्वारा गर्भवती महिला के परिजनों को बरगलाकर उसे किसी निजी डॉक्टर के पास भर्ती कराया गया़ इलाज के दौरान ही निजी अस्पताल में ही उसकी मौत हो गयी़
महिला की मौत होने के बाद उसे रात्रि में अनुमडलीय अस्पताल में लाया गया़ जहां डॉ सुनील कुमार द्वारा मृत घोषित कर दिया गया़ मौत के बाद मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा करना शुरू कर दिया़ लेकिन कुछ लोगों के पहल पर महिला के परिजनों ने महिला के शव को घर लेकर चले गये.
घटना स्थल पर मौजूद मृतका का पति लाल बचन राम का कहना था कि दिन में ही अस्पताल में इसे भर्ती कराया गया था़ लेकिन देर तक उसे बिना इलाज के रखा गया़ जब इसकी पत्नी की स्थिति बिगड़ने लगी तो इलाज करने के बजाय रेफर कर दिया गया़ इसने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये हंगामा किया था़ वहीं डॉक्टर सुनिल ने बताया कि प्रसूता को हिमोगलोबिन की कमी थी़ जिसके वजह से इसको दिन में ही बेतिया रेफर कर दिया गया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




