नहीं बना था एमडीएम का भोजन, निरीक्षण में खुलासा

Updated at : 04 Aug 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं बना था एमडीएम का भोजन, निरीक्षण में खुलासा

सिकटा : सरकार की ओर से मिलनेवाले छात्रों के निवाले को शिक्षक हड़पने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसका खुलासा विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष के औचक निरीक्षण के बाद हुआ. मामला कहीं और का नहीं. बल्कि प्रखंड मुख्यालय के सामने आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय सिकटा का है. हैरत की बात तो यह है […]

विज्ञापन

सिकटा : सरकार की ओर से मिलनेवाले छात्रों के निवाले को शिक्षक हड़पने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसका खुलासा विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष के औचक निरीक्षण के बाद हुआ. मामला कहीं और का नहीं. बल्कि प्रखंड मुख्यालय के सामने आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय सिकटा का है. हैरत की बात तो यह है कि विद्यालय कैंपस में ही बीआरसी में शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय है. गुरूवार को औचक निरीक्षण में गये वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष बबलू ने पाया कि रसोइया कक्ष में ताला लगा हुआ है.

बच्चों के लिए एमडीएम भोजन नहीं बना है. उन्होंने बताया कि जब इस बाबत एचएम से पूछताछ किया तो उन्होंने बहाना बनाना शुरू कर दिया. हालांकि विद्यालय प्रशासन के इस रवैये से लोगों में नाराजगी है. वार्ड सदस्य ने बताया कि पूर्व में भी कई बार एमडीएम बंद रहने की शिकायत मिली है.

उन्होंने बताया कि मुख्यालय के विद्यालय की यह हाल है तो गांव के विद्यालयों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस संबंध में एचएम रामायण राम ने बताया कि गैस चूल्हे में खराबी के कारण भोजन नहीं बना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन