पूर्वी चंपारण में ठनका गिरने से दो की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

बनकटवा (पू.च.) : भयानक आंधी-पानी से सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के बड़ा पकही निवासी रूदल राय के 35 वर्षीय पुत्र सुखराम राय की वज्रपात से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. ठनके से मौत की खबर सुन नरकटिया विधायक डाॅ शमीम अहमद, सीओ आनंद कुमार गुप्ता व जितना के साथ लखौरा पुलिस भी पहुंची. पुलिस […]
विज्ञापन
बनकटवा (पू.च.) : भयानक आंधी-पानी से सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के बड़ा पकही निवासी रूदल राय के 35 वर्षीय पुत्र सुखराम राय की वज्रपात से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. ठनके से मौत की खबर सुन नरकटिया विधायक डाॅ शमीम अहमद, सीओ आनंद कुमार गुप्ता व जितना के साथ लखौरा पुलिस भी पहुंची.
पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मोतिहारी भेज दिया. इसी बीच विधायक श्री अहमद ने शोक-संवेदना व्यक्त करने के बाद परिजनों को भी ढांढ़स बंधाया. उन्होंने कहा की सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत मिलनेवाली मुआवजे की राशि का चेक शीघ्र ही परिजन को समर्पित कर दिया जायेगा. इधर, आदापुर में भी तेज आंधी व तूफान के बाद ठनका गिरने से एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
घटना स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित भेड़िहारी गांव के पास उस समय हुई जब एक महिला गांव के बाहर फुलवारी की ओर से लीची लेकर पटेल टोला स्थित अपने घर की ओर जा रही थी कि खेत के रास्ते में ही ठनके की चपेट में आ गयी.
मृतका की पहचान गांव के सुदामा पटेल की पत्नी शिवकली देवी 45 वर्षीया के रूप में की गयी है. वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा शव को लाकर उसकी अंत्येष्टि की गयी. इसकी पुष्टि स्थानीय मुखिया सुंदरम देवी के द्वारा की गयी है.
खेत से लौट रही महिला पर वज्रपात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




