मोतिहारी में गड्ढ़े में डूबने से बच्चे की मौत, खेलते समय फिसला पैर

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: मोतिहारी जिले के पिपरा कोठी थाना इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है. मधुरापुर मठ गोपाल वार्ड नंबर 12 में रविवार को एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई. जानकारी मिली है कि घर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढ़े में डूबने से बच्चे की मौत हो गई है.
Bihar News: मोतिहारी जिले के पिपरा कोठी थाना इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है. मधुरापुर मठ गोपाल वार्ड नंबर 12 में रविवार को एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई. जानकारी मिली है कि घर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढ़े में डूबने से बच्चे की मौत हो गई है.
नींव के लिए खोदा गया था गड्ढ़ा
मृतक की पहचान रौशन सहनी के बेटे करण कुमार के रूप में हुई है. जानकारी मिली है कि रौशन सहनी के घर का निर्माण कार्य चल रहा था. वहां नींव के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदा गया था लेकिन हाल में हुई बारिश की वजह से गड्ढे में पानी भर गया था. खेलते समय करण का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया. जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
मृतक के दादा प्रभु सहनी के अनुसार जब तक परिवार को घटना की जानकारी मिली, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. इस संबंध में पिपरा कोठी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने कहा कि परिजनों से लिखित शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर की तर्ज पर विकसित होगा बिहार का यह स्टेशन, उत्तर बिहार के लोगों को होगा बड़ा फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




