ePaper

मुजफ्फरपुर की तर्ज पर विकसित होगा बिहार का यह स्टेशन, उत्तर बिहार के लोगों को होगा बड़ा फायदा

Updated at : 30 Aug 2025 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
Ramadayalu Railway Station will be developed like Muzaffarpur

सांकेतिक तस्वीर

Amrit Bharat Yojana: सोनपुर रेल मंडल ने मुजफ्फरपुर स्थित रामदयालु रेलवे स्टेशन को मुजफ्फरपुर स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई है. अमृत भारत योजना के तहत 28 करोड़ की लागत से यह स्टेशन मॉडल बन रहा है. इसका सबसे अधिक फायदा उत्तर बिहार के लाखों लोगों को होगा.

विज्ञापन

Amrit Bharat Yojana: सोनपुर रेल मंडल ने मुजफ्फरपुर स्थित रामदयालु रेलवे स्टेशन को मुजफ्फरपुर स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई है. अमृत भारत योजना के तहत 28 करोड़ की लागत से यह स्टेशन मॉडल बन रहा है. इसका सबसे अधिक फायदा उत्तर बिहार के लाखों लोगों को होगा. रामदयालु स्टेशन के विकसित होने के बाद मुजफ्फरपुर स्टेशन पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा.

बढ़ेगा गाड़ियों का स्टॉपेज

इसका दूसरा फायदा यह होगा कि दिल्ली, मुंबई की ओर जाने वाली अधिकतर महत्वपूर्ण ट्रेनें जो रामदयालु स्टेशन से होकर गुजरती हैं, वहां रुकने लगेंगी. इस स्टेशन के विकसित होने के बाद सभी गाड़ियों का स्टॉपेज पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल की तर्ज पर दिलाया जाएगा. इससे रामदयालु एरिया का भी विकास हो जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार यहां बहुत सारे रेलवे क्वार्टर भी बनाए जाएंगे. वहीं,  कोचिंग स्टेशन के रूप में रामदयालु जब बनेगा तो यहां से राजधानी या विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनें भी खुलेंगी.

सर्वे के लिए टीम का गठन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदयालु स्टेशन के सर्वे के लिए त्रिस्तरीय टीम बनाई गई है. सभी टीमों की रिपोर्ट आने के बाद अप्रूवल के लिए महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक को भेजा जाएगा. उसके बाद इसे रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा और इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सर्वे रिपोर्ट के बाद तैयार होगा डीपीआर

रामदयालु स्टेशन को विकसित करने में करोड़ों रुपये की लागत आएगी. सर्वे रिपोर्ट आने के बाद इसका डीपीआर तैयार किया जाएगा. रामदयालु स्टेशन से सीधा एनएच को जोड़ने के लिए तीन फीट का स्काइवाक ब्रिज बनाने का प्रस्ताव पहले से है और उसकी मंजूरी भी मिल चुकी है. इसका सर्वे पूरा कर लिया गया है. इसके बन जाने के बाद लोग बाइक से रामदयालु से सीधे पटना, बैरिया और भिखनपुर गांव की तरफ चले जाएंगे. साथ ही प्लेटफार्म का भी विस्तार होगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस स्टेशन पर होगा पूजा स्पेशल ट्रेन का टहराव, 4 सितंबर से 15 नवंबर तक लगाएगी फेरे

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन