Bihar News: बीवी की हत्या के आरोप में जेल की हवा खा रहा था पति, जालंधर में इश्क लड़ा रही थी पत्नी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2022 7:27 PM
बिहार के पूर्वी चंपारण से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ की वह बिना किसी को बताए अपने प्रेमी से मिलने जालंधर पहुँच गई, और इधर उसकी हत्या के आरोप में उसके पति को जेल भेज दिया गया.
बिहार के पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ की वह बिना किसी को बताए अपने प्रेमी से मिलने जालंधर पहुँच गई, और इधर उसकी हत्या के आरोप में उसके पति को जेल भेज दिया गया.
महिला के अचानक अपने घर से लापता हो जाने के बाद उसके मायके वालों ने उसकी हत्या करके शव जला देने की तहरीर थाने में देते हुए महिला के पति को आरोपी बना दिया. पुलिस ने भी लापता महिला के पिता के लिखित आवेदन पर कार्रवाई करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हालांकि, शख्स के परिजन इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुए और उन्होंने मामले में पुलिस से सहयोग की अपील की आखिरकार पुलिस की जांच में खास ट्विस्ट सामने आया जब युवक की पत्नी अपने प्रेमी संग जालंधर में मिली.
थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार पिता ने अपनी बेटी की शादी केसरिया थाना क्षेत्र के लड़के के साथ 14 जून 2016 को केसरिया के वार्ड नम्बर चार निवासी दिनेश राम के साथ उन्होंने अपनी बेटी की शादी कराई थी. पहले तो सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन पिछले एक साल से ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये नगद की मांग की जा रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज देने में असमर्थता जताने पर 19 अप्रैल 2022 को उसकी हत्या कर दी, फिर उनकी बेटी का शव ना मिले इसलिए उसे जला दिया गया.
Also Read: बिहार में शादी का मंडप तैयार था, दरवाजे पर बारात खड़ी थी, लेकिन एक कॉल की वजह से दुल्हन नहीं बन पाई युवती
अनिता देवी के ससुराल से उसके लापता होने की जानकारी पिता को मिली. जानकारी होते ही अनीता के पिता केसरिया पहुंचे और अपनी बेटी की खोजबीन की. लेकिन काफी प्रयास के बाद जब अनिता का कोई पता नहीं चला, तो पिता ने दहेज की खातिर हत्या कर शव जला देने का आरोप अनिता के पति पर लगाते हुए आवेदन थाने में दिया. पुलिस ने पति को पत्नी की हत्या करने और साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को जला देने के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. लेकिन तहकीकात में महिला जिंदा मिली और अपने प्रेमी के साथ रह रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










