लखौरा में परिवार के तीन लोगों को चाकू मारा

Updated at : 25 Apr 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
लखौरा में परिवार के तीन लोगों को चाकू मारा

मोतिहारी : लखौरा थाना अंतर्गत ब्रह्मटोला गांव में इकबाल सहनी, उसकी पत्नी गायत्री देवी व पुत्री बबीता देवी को चाकू मार घायल कर दिया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.घटना का कारण पुरानी दुश्मनी बतायी जा रही है.घटना को लेकर इकबाली सहनी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को […]

विज्ञापन

मोतिहारी : लखौरा थाना अंतर्गत ब्रह्मटोला गांव में इकबाल सहनी, उसकी पत्नी गायत्री देवी व पुत्री बबीता देवी को चाकू मार घायल कर दिया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.घटना का कारण पुरानी दुश्मनी बतायी जा रही है.घटना को लेकर इकबाली सहनी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान ग्रामीण विनोद सहनी, सुरेंद्र सहनी, रामरेखा सहनी, मदन सहनी, रंजू देवी व रमनी देवी ने दरवाजे पर चढ जानलेवा हमला कर दिया. आठ हजार कैश, मंगलसूत्र व गले से सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन