अपहरण का प्रयास, घायल कर फरार

Updated at : 25 Apr 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण का प्रयास, घायल कर फरार

मोतिहारी : बंजरिया थाना अंतर्गत सिंघिया सागर गांव में अपने आम के बगीचा की रखवाली कर रहे 11 वर्षीय आदित्य कुमार को कुछ लोगों ने अगवा करने का प्रयास किया. शोरगुल पर परिजन पहुंचे तो सभी आरोपित आदित्य को घायल कर फरार हो गये. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बंजरिया थाना अंतर्गत सिंघिया सागर गांव में अपने आम के बगीचा की रखवाली कर रहे 11 वर्षीय आदित्य कुमार को कुछ लोगों ने अगवा करने का प्रयास किया. शोरगुल पर परिजन पहुंचे तो सभी आरोपित आदित्य को घायल कर फरार हो गये. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटना को लेकर आदित्य के पिता ब्रजकिशोर पाण्डेय ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.उन्होंने सुरेश महतो,श्यामनंदन कुमार, रामभजन कुमार, लालबाबू महतो सहित अन्य को आरोपित किया है.उन्होंने पुलिस को बताया है कि उक्त आरोपियों ने कुछ दिन पहले प्रतिमाह दस हजार की रंगदारी मांगी थी.साथ ही पुत्र को अगवा कर हत्या करने की धमकी भी दी थी.आदित्य संत थॉमश स्कूल के चौथी क्लास का छात्र है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए बंजरिया थाना भेजा जायेगा.

छात्र के परिजन से मांगी जा रही थी रंगदारी
अगवा कर हत्या की मिल रही थी धमकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन