चीनी मिल घटना की हो न्यायिक जांच : स्वामी
Updated at : 23 Apr 2017 2:20 AM (IST)
विज्ञापन

बंधुआ मजदूर मुक्ति मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र मोतिहारी : हनुमान सुगर मिल के दो मजदूरों द्वारा किये गये आत्मदाह मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग बंधुआ मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी अग्निवेश ने की है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखकर घटना के कारणों को रेखांकित करते हुए […]
विज्ञापन
बंधुआ मजदूर मुक्ति मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मोतिहारी : हनुमान सुगर मिल के दो मजदूरों द्वारा किये गये आत्मदाह मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग बंधुआ मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी अग्निवेश ने की है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखकर घटना के कारणों को रेखांकित करते हुए बताया है कि मजदूरों की मांग जायज थी और वे वर्षो से भुगतान के लिए आंदोलन कर रहे थे.आखिर दस अप्रैल को दोनों मजदूरों ने मिल के दरवाजे पर आत्मदाह क्यों किया. चम्पारण सत्याग्रह के प्रथम दिन इस तरह की दर्दनाक घटना कैसे घट गयी.
जारी एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए स्वामी अग्निवेश ने बताया कि यह घटना अन्य घटनाओं से अलग है.मिल की परिसंपतियों पर कहीं भू-माफियाओं की नजर तो नहीं है. उन्होंने मृतक परिवार को 50-50 हजार रुपये मुआवाजा देने की मांग की है.साथ ही बंद चीनी मिल से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच करने का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




