नक्सली सहित चार अपराधी गिरफ्तार
Updated at : 22 Apr 2017 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

पीपरा में हथियार व कारतूस बरामद मोतिहारी : पीपरा पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ एक नक्सली सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. दो अपराधी पीपरा बाजार से पकड़े गये. उनकी निशानदेही पर टिकुलिया गांव से अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हुई. उनके पास से एक […]
विज्ञापन
पीपरा में हथियार व कारतूस बरामद
मोतिहारी : पीपरा पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ एक नक्सली सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. दो अपराधी पीपरा बाजार से पकड़े गये. उनकी निशानदेही पर टिकुलिया गांव से अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हुई. उनके पास से एक देसी पिस्टल, तीन कारतूस, 10 खोखा व चार मोबाइल बरामद हुआ है.
एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि पूछताछ में कैश वैन लूट की साजिश का खुलासा हुआ है. लूट की घटना को अंजाम देने के लिए यह गिरोह हथियार व कारतूस इकठ्ठा कर रहा था. गिरफ्तार अपराधियों में पीपरा बाजार का उमेश कुमार, सीताकुंड का विजय राम, टिकुलिया का राजु सहनी व संतोष सहनी शामिल हैं. इस गिरोह का एक शातिर अपराधी कुड़िया गांव निवासी दीपक बैठा पुलिस की पकड़ से बाहर है.
उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. एसपी के अनुसार, इन पांचों बदमाशों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. तीन रोज पहले पीपरा एनचए 28 पर बंजरिया बैरिया के रूदेश नारायण सिंह से अपराधियों ने लैपटॉप व रिचार्ज कूपन हथियार का भय दिखा लूटा था.
घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपराधियों ने बताया है कि लूट का सामान दीपक बैठा के पास है. गिरफ्तार अपराधियों पर लूट, डकैती व नक्सली वारदात की प्राथमिकी पीपरा थाने में दर्ज है. उमेश व राजू आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुके हैं. जेल से निकल नया गिरोह तैयार कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. इनकी गिरफ्तारी पीपरा पुलिस की बड़ी उपलब्धि है. छापेमारी में थानाध्यक्ष राजकुमार सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




