कैंसर समेत गंभीर बीमािरयों की छूट पर िमलेगी दवा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
किसान कल्याण मेला. चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर चंपारणवासियों को मिले कई तोहफे, मंत्री बोले मोतिहारी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष मोतिहारी वासियों के लिए कई मायनों में यादगार रहेगा. शताब्दी वर्ष से एक तरफ जहां 1917 की यादें ताजा हो गयीं, तो दूसरी तरफ कई तोहफे भी मिले. गांधीजी के सपनों का भारत बनाने […]
विज्ञापन
किसान कल्याण मेला. चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर चंपारणवासियों को मिले कई तोहफे, मंत्री बोले
मोतिहारी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष मोतिहारी वासियों के लिए कई मायनों में यादगार रहेगा. शताब्दी वर्ष से एक तरफ जहां 1917 की यादें ताजा हो गयीं, तो दूसरी तरफ कई तोहफे भी मिले.
गांधीजी के सपनों का भारत बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर कई अहम घोषणाएं की गयीं. जिला स्कूल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय किसान कल्याण मेला के अन्तिम दिन बुधवार को रसायन-उर्वरक व संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने मोतिहारी सहित पूरे चंपारणवासियों को कई तोहफे दिये. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर समर्पित सेंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग व 50 प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोलने की घोषणा कर जनता के दिल में जगह बना ली. घोषणा का स्वागत श्रोता तालियों की गड़गड़ाहट से करते रहे और आयोजन का गवाह बनते रहे. सौ करोड़ की लागत से यह इंस्टीच्यूट बनेगा जो जिले की तकदीर लिखने में सार्थक होगा.
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जिलेवासियों के लिए लुकमान साबित होगा. 70 प्रतिशत की छूट पर कैंसर, हार्ट व बीपी सहित कई गंभीर बीमारियों की दवा मिलेगी. वैसे पूरे पांच दिनों तक चले इस कार्यक्रम में भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह बीमार होने के बावजूद पूरा कमान संभाले रहे और लागातार डटे रहे.
एक तरफ जहां किसान पूरे कार्यक्रम के दौरान मंत्री द्वारा दी जा रही योजनाओं की बाबत जानकारी से अवगत होते रहे और उसका लाभ उठाते रहे तो दूसरे तरफ स्वतंत्रता सेनानी, युवा व पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी इस समारोह का गवाह बने रहे. कुल मिलाकर यह समारोह मोतिहारी की जनता के लिए कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










