चीनी मिल के प्रति राज्य सरकार उदासीन
Updated at : 20 Apr 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : नगर भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा है कि मिल संपत्ति से गन्ना किसानों का बकाया भुगतान सरकार करा सकती है लेकिन इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा किया प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी है जबकि इस मामले को विधान सभा में भी लगातार उठाया गया. मामले में माननीय न्यायालय के […]
विज्ञापन
मोतिहारी : नगर भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा है कि मिल संपत्ति से गन्ना किसानों का बकाया भुगतान सरकार करा सकती है लेकिन इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा किया प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी है जबकि इस मामले को विधान सभा में भी लगातार उठाया गया. मामले में माननीय न्यायालय के कई निर्णय भी आ चुके है.
उन्होंने कहा िक राज्य सरकार अपनी विफलता छुपाने के िलए दूसरे पर ठिकरा फोड़ रही है.भाजपा किसान मोर्चा, मजदूर संघ व मेरे द्वारा कई बार आंदोलन के माध्यम से दबाव बनाया गया. लेकिन जिला प्रशासन मिल मालिक के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की गयी. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह व प्रमोद कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि केन कंट्रौल एक्ट के तहत राज्य सरकार को पुराने चीनी मिलों के अधिग्रहण, चालू कराने व नया चीनी मिल खोलने का अधिकार है,
लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. भाजपा के साथ जदयू की सरकार थी तो सुगौली और लौरिया में मिल खुला. लेकिन महागंठबंधन के साथ बने सरकार में चकिया, मोतिहारी चीनी मिल का मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. इसको ले भाजपा आज गांधी चौक पर धरना देकर आंदोलन की शुरुआत करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




