चार माह पहले भी हुआ था हत्या का प्रयास

अरेराज : रूपेश के परिजनों की माने तो चार माह पहले भी हत्या की योजना बनाई गई थी. लेकिन उसके मित्र के फोन के कारण बच गयी थी उसकी जान. परिजनों ने बताया कि चार माह पहले रूपेश को फोन कर मुजफ्फरपुर पुलिस में बहाली के लिए बुला कर हत्या करने की योजना बनाई गई […]
अरेराज : रूपेश के परिजनों की माने तो चार माह पहले भी हत्या की योजना बनाई गई थी. लेकिन उसके मित्र के फोन के कारण बच गयी थी उसकी जान. परिजनों ने बताया कि चार माह पहले रूपेश को फोन कर मुजफ्फरपुर पुलिस में बहाली के लिए बुला कर हत्या करने की योजना बनाई गई थी. रूपेश अपने घर से मुज़फ्फरपुर में बहाली में शामिल होने के लिए कह कर गया. मोतिहारी पहुंचने पर उसके मोबाइल पर किसी करीबी मित्र ने फोन पर पूछा कि तुम कहां हो.
रूपेश ने बताया कि मुजफ्फरपुर बहाली में जा रहा हूं. मित्र ने बताया कि कोई बहाली नहीं है. तुम्हारी हत्या की योजना बनी है. तुम मुज़फ्फरपुर जाओगे तो तुम्हारी हत्या हो जायेगी. फोन कर बहाली में बुलाया है वही तुम्हारी हत्या की योजना बनाया है. उसके बाद रूपेश मोतिहारी से ही घर लौट परिजनों को सारी बात बताया. परिजनों द्वारा उक्त व्यक्ति से वार्ता की गई, लेकिन उसके बाद भी उक्त संबंधी द्वारा पांच माह में हत्या कर देने की धमकी दी गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




