बापू से जुड़े भेलवा गांव गांधी सर्किट में हो शामिल
Updated at : 09 Feb 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में शिवहर सांसद ने उठाया सवाल कहा, विकास से धरोहर व गांव से जुड़ेे लोगों को मिलेगा सम्मान राज्य सरकार की ओर से शामिल नहीं किये जाने पर जताया खेद मोतिहारी : घोड़ासहन प्रखंड के भेलवा ग्राम को गांधी सर्किट से जोड़ते हुये पर्यटन स्थल के रूप में विकसित […]
विज्ञापन
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में शिवहर सांसद ने उठाया सवाल
कहा, विकास से धरोहर व गांव से जुड़ेे लोगों
को मिलेगा सम्मान
राज्य सरकार की ओर से शामिल नहीं किये जाने पर जताया खेद
मोतिहारी : घोड़ासहन प्रखंड के भेलवा ग्राम को गांधी सर्किट से जोड़ते हुये पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग शिवहर सांसद रमा देवी ने की है. इस मुद्दा को उठाते हुए सांसद ने कहा कि भेलवा के विकास से महात्मा गांधी से जुड़े धरोहर एवं इससे जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा. लोकसभा में सदन की कार्रवाही के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि देश की आजादी में मिल का पत्थर साबित होने वाला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा चलाये गये सत्याग्रह आंदोलन में चंम्पारणवासियों का सहयोग इतिहास में सर्वर्णिम अक्षरों में अंकित है.
सत्याग्रह आंदोलन के दौरान अंग्रेजों के विरुद्ध चेतना एवं निर्भिकता लोगों में पैदा करने के उद्देश्य से महात्मा गांधी ने सिकरहना अनुमंडल के बडहरवा लखनसेन ग्राम में बुनियादी विद्यालय सह आश्रम की स्थापना की. इस दौरा के क्रम में किसानों के आग्रह पर बापू घोड़ासहन प्रखंड की बगही भेलवा पंचायत के भेलवा ग्राम आये थे. जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया था. आज भी भेलवा ग्राम में करीब 50 एकड़ के क्षेत्रफल में बापू द्वारा स्थापित गांधी उच्च विद्यालय एवं बुनियादी विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य चल रहा है. बावजूद इन सबके राज्य सरकार द्वारा भेलवा ग्राम को गांधी सर्किट में शामिल नहीं किया गया है. अपनी भेलवा ग्राम को गांधी सर्किट में शामिल करने की अपनी मांग को रखते हुए सांसद ने इस दिशा में अपने स्तर से पहल करने का मांग सदन से की है. जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी अमित कुमार तिवारी ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




