कानपुर रेल हादसे का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Updated at : 08 Feb 2017 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

कामयाबी. ट्रेनों को निशाना बनाने का पाक से था निर्देश! रक्सौल : काठमांडू कानपुर ट्रेन हादसे का मुख्य आरोपित और दुबई में बैठ कर भारत के सीमाई इलाके में आइएसआइ का स्लीपर सेल मजबूत करनेवाला शमसुल होदा सोमवार की देर रात काठमांडू में गिरफ्तार कर लिया गया. उसके साथ तीन और लोग भी पकड़े गये […]
विज्ञापन
कामयाबी. ट्रेनों को निशाना बनाने का पाक से था निर्देश!
रक्सौल : काठमांडू कानपुर ट्रेन हादसे का मुख्य आरोपित और दुबई में बैठ कर भारत के सीमाई इलाके में आइएसआइ का स्लीपर सेल मजबूत करनेवाला शमसुल होदा सोमवार की देर रात काठमांडू में गिरफ्तार कर लिया गया. उसके साथ तीन और लोग भी पकड़े गये हैं, जो कानपुर ट्रेन हादसे को अंजाम देने में उसके सहयोगी रहे हैं. होदा को नेपाल व भारत के दबाव के बाद दुबई से काठमांडू भेजा गया. काठमांडू एयरपोर्ट पर प्लेन से उतरते ही नेपाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ भी हुई है. एनआइए, रॉ और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अफसर भी यहां मौजूद थे.
न्यूज चैनलों की रिपोर्ट के अनुसार, होदा ने नेपाल पुलिस के सामने कई खुलासे किये हैं. कथित तौर पर उसने कहा कि रेल हादसों की साजिश रचने के लिए उसे पाकिस्तान से निर्देश मिले थे. मालूम हो कि बिहार पुलिस की जांच में होदा से जुड़े आरोपियों ने कबूला था कि कानपुर में रेल हादसे की साजिश रची गयी थी. 20 नवंबर को कानपुर के पास पटरी क्षतिग्रस्त होने के कारण इंदौर-पटना एक्सप्रेस दुर्घटनागस्त हो गयी थी, जिसमें 150 से ज्यादा यात्रियों की जान चली गयी थी.
काठमांडू में डीआइजी पशुपति उपाध्याय ने बताया कि होदा को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नेपाल पुलिस के एक विशेष दल ने तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया. इंटरपोल के सहयोग से पुलिस होदा व अन्य तीन अपराधियों को दुबई से लेकर नेपाल आयी. गिरफ्तार तीन अन्य लोगों की पहचान बृज किशोर गिरि, आशीष सिंह व उमेश कुमार कुर्मी के रूप में हुई है. ये सभी नेपाल के कलैया जिले के रहने वाले हैं. तीनों को भारतीय नागरिक अरुण राम व दीपक राम की 25 दिसंबर को हुई हत्या में संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया गया है. माना जा रहा है कि होदा ही इस दोहरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश में है कि क्या मारे गये दोनों शख्स का रेल हादसों से कोई संबंध है.
भारत के दबाव में दुबई से लौटा, काठमांडू में पकड़ा गया
की हुई थी मौत
साजिश में अब तक आठ गिरफ्तार
1. शमसुल होदा, बारा परशुरामपुर, नेपाल
2. ब्रजकिशोर गिरि, गढ़ीमाई नगरपालिका वार्ड नंबर 1, नेपाल
3. मोजाहिर अंसारी, कलैया वार्ड नंबर 10, नेपाल
4. आशिष सिंह, कलैया वार्ड नंबर 4, नेपाल
5. उमेश कुमार कुर्मी, कलैया वार्ड नंबर 4, नेपाल
6. उमाशंकर पटेल, गम्हरीया रक्सौल, भारत
7. मोतीलाल पासवान, बखरी आदापुर, भारत
8. मुकेश यादव, झिटकहियां, आदापुर, भारत
होदा का है एक रेडियो स्टेशन
शमसुल होदा नेपाल मूल का आइएसआइ एजेंट है. उसका नेपाल में एक रेडियो स्टेशन भी है. उसने नेपाल में राष्ट्रीय मधेसी समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और इस दौरान उस पर ढाई करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था. शमसुल ने पुलिस को बताया है कि वह पैसा कमाने के लिए आतंकी संगठन से जुड़ गया. शमसुल तीन साल पहले पर्यटक वीजा पर दुबई गया था, जहां पाकिस्तानी नागरिक मो सफी से उसकी मुलाकात हुई. उसने आइएस से पैसा लेकर भारत में विस्फोटों की जिम्मेवारी ले रखी थी. उसके खिलाफ नेपाल की बारा में पहले से ही एक केस दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




