AK-47 से मोतिहारी में डबल मर्डर पर आक्रोशित हुए लोग, शव को सड़क पर रखकर कर रहे हैं प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2017 6:38 AM
मोतिहारी/पकड़ीदयाल : मोतिहारी में हुए हत्या के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. आक्रोशित लोग शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सूचना के मुताबिक कुछ लोग शव को सड़क पर ही जलाने की सोच रहे हैं. बाजार की सभी दुकानें बंद हैं और लोग सड़क पर विरोध प्रदर्शन […]
मोतिहारी/पकड़ीदयाल : मोतिहारी में हुए हत्या के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. आक्रोशित लोग शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सूचना के मुताबिक कुछ लोग शव को सड़क पर ही जलाने की सोच रहे हैं. बाजार की सभी दुकानें बंद हैं और लोग सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. बुधवार को भीड़-भाड़वाले पकड़ीदयाल बाजार क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध एके 47 से फायरिंग कर दो की हत्या कर दी थी. घटना में दो अन्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए थे. उनका इलाज स्थानीय रहमानिया नर्सिंग होम चल रहा है. घटना बुधवार की देर शाम पकड़ीदयाल सेखपुरवा पथ स्थित जायसवाल ट्रेडिंग गला दुकान पर घटी थी. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दो अपराधी सेकपुरवा बाजार की ओर भागे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










